हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मोहाली में एस...

    मोहाली में एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी की गाड़ी पर हमला

    मोहाली (सच कहूँ न्यूज)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी के वाहन पर बुधवार को मोहाली में अज्ञात लोगों के एक समूह ने हमला किया। हमले में उनकी गाड़ी की पिछली विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई लेकिन इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

    यह भी पढ़ें:– शोषण के खिलाफ प्रदर्शन पर उतरे नैशनल पहलवान

    क्या है मामला

    एसजीपीसी प्रमुख मोहाली-चंडीगढ़ सीमा पर कौमी इंसाफ मोर्चा में प्रदर्शनकारियों से मिलने जा रहे थे, तभी फेज सात वाईपीएस चौक के पास उनके वाहन पर हमला हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मोहाली के गुरुद्वारा में एसजीपीसी अध्यक्ष एचएस धामी पर हमले की कड़ी निंदा की। उन्होेंने कहा कि यह हमला एसजीपीसी और सिख संस्थानों को नष्ट करने पर तुली एजेंसियों की साजिश का हिस्सा है। खालसा पंथ इस तरह की कायरतापूर्ण हरकत को बंदी सिंहों की जल्द रिहाई के अपने संकल्प को कमजोर नहीं होने देगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here