हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में जरूरतमंदों का सहारा बने डेरा श्रद्धालु

    शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने भलाई कार्यों दी गति

    • गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार, रैन बसेरा में कंबल और गौशालाओं में गायों को खिलाया हरा चारा व गुड़

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के उत्तर प्रदेश स्थित शाह सतनाम जी आश्रम बरनावा में पधारने और परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार महीने की खुशी शाह सतनाम जी नगर की साध-संगत ने जरूरतमंद लोगों की मदद कर मनाई।

    यह भी पढ़ें:– आयी खुशी अब उसी की, जिस लिये थे तड़पे

    ब्लॉक की सेवादार बहनों ने शनिवार को शहर के टाऊन पार्क स्थित रैन बसेरा में मौजूद असहाय लोगों को गर्म कंबल वितरित किए। इसके अलावा उन्हें पहनने के लिए जूते-जुराबें भी दी गई। सेवादार बहनों ने शहर की विभिन्न गौशालाओं में जाकर गायों को 15 किलोग्राम गुड़ व 3 क्विंटल से अधिक हरा चारा खिलाया। इसके अतिरिक्त सेवादार बहनों ने रत्ताखेड़ा इंट भट्ठों पर जाकर आधा दर्जन गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहर की किटें दी गई। सभी जरूरतमंद लोगों ने मदद पाकर साध संगत व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का धन्यवाद किया।

    इस सेवा कार्य में सुजान बहन आशा इन्सां, दलजीत इन्सां, सुमन इन्सां, सिमरन इन्सां, वीना इन्सां, प्रभा इन्सां, कुलविंद्र इन्सां, लक्ष्मी इन्सां, अनीता इन्सां, पामी, किरण, राजमुखिजा, निधि, हरविंद्र, सुरत सिंह, रमन, 15 मैंबर सतपाल, रजु इन्सां, पूजा इन्सां, स्वर्णलत्ता इन्सां, प्रीति इन्सां सहित अन्य साध-संगत ने सहयोग किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here