हमसे जुड़े

Follow us

26.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पेड़ से टकराई ...

    पेड़ से टकराई कार, 2 की मौके पर ही मौत

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    दो युवकों की हालत गंभीर

    जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। कपूरथला के तहत आते उपमंडल फगवाड़ा में होशियारपुर को जाते सड़क मार्ग पर शनिवार सुबह हादसा हो गया। होशियारपुर की तरफ से फगवाड़ा आ रही एक कार पेट्रोल पंप के पास बेकाबू होकर के पेड़ से जा टकराई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार दो अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया है। हादसे में मारे गए युवकों की पहचान धरमिंदर निवासी पट्टी रामदासियां (बल्लो) बठिंडा के रुप में हुई है। जबकि एक मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायलों की पहचान गगन और गुरसेवक के रुप में हुई है। होशियारपुर रोड पर हादसे की शिकार हुई कार में सवार चारों नौजवान प्रोफेशनल फोटोग्राफी का काम करते थे। पता चला है कि चारों किसी फंक्शन से लौट रहे थे।

    यह भी पढ़ें:– गुरुग्राम: कादीपुर रैन बसेरे के पास अंधेरा, भीम नगर, भीमगढ़ खेड़ी में पड़ा है कूड़ा

    कार को चला रहे युवक की गाड़ी चलाते समय अचानक आंख लग गई जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार काफी स्पीड में थी और तेज गति के साथ पेड़ के साथ टकराई। चारों युवक बठिंडा और बरनाला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। तेज गति से कार पेड़ से टकराने के बाद पूरी तरह से पिचक गई। कार में सवार युवक कार में ही फंस गए। जिन्हें स्थानीय लोगों और आने-जाने वाले वाहन चालकों ने भारी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाल। लोगों ने लोहे की रॉड की मदद से कार को सीधा कर चारों को बाहर निकाला। इनमें से दो की मौत हो चुकी थी। जबकि दो की सांसे चल रही थीं। जिन्हें तुरंत प्रभाव से सिविल अस्पताल फगवाड़ा में पहुंचाया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here