हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हर वर्ग के कल...

    हर वर्ग के कल्याणकारी होगा बजट : मनोहर लाल

    हरियाणा सीएम ने बजट पर मंत्रियों संग की चर्चा

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के बजट को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी कैबिनेट के मंत्रियों के साथ 5 घंटे से अधिक मंथन किया। मुख्यमंत्री ने अपने सहयोगी मंत्रियों के साथ प्री बजट चर्चा की। इस दौरान 2022 में बजट को लेकर की गई घोषणाओं पर भी मंत्रियों ने मंथन किया। बजट को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा है कि हरियाणा सरकार आर्थिक सीमाओं को ध्यान में रखकर बजट ला रही है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों को बताया कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत अमृत काल के पहले बजट की तर्ज पर ही हरियाणा का बजट होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बजट आर्थिक सीमाओं व अंत्योदय की भावना को ध्यान में रखकर बनाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें:– अद्भुत कला का नमूना हैं लद्दाख की पश्मीना शॉल

    मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि केंद्र सरकार की तर्ज पर हरियाणा सरकार भी प्रदेश के लिए अमृत काल का पहला बजट पेश करेगी। हमारा प्रयास ऐसा लोकतांत्रिक बजट बनाना है, जिससे प्रदेश में सबकी भागीदारी से सर्वांगीण विकास हो। वर्ष 2023-24 के राज्य के आम बजट में किसानों, मजदूरों, उद्योगों, स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने सहित अंत्योदय परिवारों के आर्थिक व सामाजिक उत्थान पर फोकस किया जाएगा। यह बजट हर वर्ग के कल्याण के लिए होगा। इस बार बजट में 6 मेडिकल कॉलेज के साथ नर्सिंग कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके अलावा कई और नई योजनाओं को शामिल किया गया है। सरकार के सभी मंत्रियों ने भी अपनी अपनी राय रखी है, जिसको बजट में शामिल किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 फरवरी से हमारे बजट सत्र की शुरूआत होगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here