हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य पंजाब कुत्ते की मौत...

    कुत्ते की मौत से बौखलाए व्यक्ति ने किया तलवार से हमला

    साथियों सहित बच्चों से भरी स्कूल बस पर किए कई वार

    • बस में बैठे बच्चे बुरी तरह से सहमे, रोने लगे

    गुरदासपुर (सच कहूँ न्यूज)। निकटवर्ती गांव हरचोवाल में स्कूल बस के नीचे कुचल कर मारे गए कुत्ते के मालिक ने अपने साथियों सहित बच्चों से भरी स्कूल बस पर तलवारों से हमला कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपित की पहचाने के प्रयास में जुटी हुई है। सुबह के समय बच्चों को स्कूल ले जा रही बस के नीचे एक कुत्ता आ कर मारा गया। इससे गुस्साए कुत्ते के मालिक ने स्कूली बस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान बस में बैठे बच्चे डर कर रोने लगे। बस के ड्राइवर ने इस घटना की पूरी वीडियो बना ली, जो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों ने थाना हरचोवाल में शिकायत दर्ज कराई है।

    यह भी पढ़ें:– पंजाब में सरकारी विभागों को 52 हजार से ज्यादा नोटिस जारी

    बस चालक का कहना है कि गांव हरचोवाल में स्कूल की बस बच्चों को सुबह स्कूल ले जा रही थी कि इस दौरान अचानक दो कुत्ते बस के आगे आ गए। इनमें से एक कुत्ता बस के नीचे आने से मारा गया। इस पर कुत्ते का मालिक तैश में आ गया और तेजधार हथियार के बल पर बस रोक ली। इसके अलावा उसने तेजधार हथियार से बस पर वार भी किया। यह सब देखकर बच्चे बुरी तरह से सहम गए और रोने लगे। गांव के लोगों ने मौके पर पहुंचकर बड़ी मुश्किल से आरोपित को ऐसा करने से रोका।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here