हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश हिमाचल में 21...

    हिमाचल में 21.51 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

    New Delhi News
    सांकेतिक फोटो

    बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर जिले की घुमारवीं पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 21.51 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि कसोल में औचक निरीक्षण करने के दौरान पुलिस ने एक मारुति कार की तलाशी ली और कार में छुपाकर रखी हुई हेरोइन बरामद की। युवकों की पहचान हेमेंद्र कुमार ग्राम, निवासी कसोल घुमारवीं (बिलासपुर) और जगत प्रकाश, निवासी डाली घुमारवीं, बिलासपुर के रूप में की गई है। पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार ने कहा कि दोनों व्यक्तियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच चल रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here