हमसे जुड़े

Follow us

12.2 C
Chandigarh
Thursday, February 12, 2026
More
    Home खेल टेनिस सनसनी स...

    टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा की महिला आईपीएल में एंट्री

    Sania-Mirza

    डब्ल्यूपीएल में आरसीबी की मार्गदर्शक होंगी सानिया

    बेंगलुरु (कर्नाटक)। पिछले महीने ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपना आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेलने वाली भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की टीम ने आगामी महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) के लिए अपना मार्गदर्शक बनाया है। आरसीबी के एक बयान में छह ग्रैंडस्लैम और 43 डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली सानिया ने कहा कि आरसीबी महिला टीम से मार्गदर्शक के रुप में जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है।

    उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट ने महिला प्रीमियर लीग के रुप में एक महत्वपूर्ण बदलाव देखा है और मैं वास्तव में इस क्रांतिकारी कदम का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। सानिया ने कहा कि आरसीबी आईपीएल में एक लोकप्रिय टीम और वर्षों से बहुत अधिक फॉलो की जाने वाली टीम रही है। मैं उन्हें महिला प्रीमियर लीग के लिए एक टीम बनाते हुए देखकर बेहद खुश हूं। उन्होंने कहा कि यह देश में महिलाओं के क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। महिला क्रिकेटरों के लिए नए दरवाजे खोलेगा और खेल को युवा लड़कियों और युवा माता-पिता के लिए करियर की पहली पसंद बनाने में मदद करेगा।

    सानिया ने इस साल की शुरुआत में आॅस्ट्रेलियाई ओपन के बाद टेनिस से संन्यास ले लिया। आरसीबी ने 18 खिलाड़ियों को शामिल करते हुए एक मजबूत टीम बनाई है जिसमें महिला क्रिकेट के कुछ बड़े नाम जैसे स्मृति मंधाना, आॅस्ट्रेलिया की एलिस पैरी और मध्यम तेज गेंदबाज मेगन शुट, न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन, इंग्लैंड की कप्तान हीथर नाइट, दक्षिण अफ्रीका की आॅलराउंडर डेन वान नीकर्क और भारत की अंडर-19 स्टार रिचा घोष शामिल हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here