हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More

    अमेरिका में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों की मौत

    Bihar News
    RJD leader shot dead in Buxar: बक्सर में पहले ट्रिप्पल मर्डर फिर दिनदहाड़े आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका के फ्लोरिडा राज्य में एक बंदूकधारी ने पूरे दिन गोलीबारी कर एक टेलीविजन रिपोर्टर और एक नौ वर्षीय लड़की सहित तीन लोगों की हत्या कर दी और दो अन्य को घायल कर दिया है। आॅरेंज काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।

    क्या है मामला

    शेरिफ कार्यालय ने बुधवार को कहा कि आज हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय एक महिला, नौ साल की एक लड़की और न्यूज 13 के एक कर्मचारी की मौत हो गई। हम उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। आॅरेंज काउंटी शेरिफ जॉन मीना ने पहले कहा था कि संदिग्ध कीथ मेल्विन मूसा (19) पुलिस हिरासत में है। मूसा पर बुधवार सुबह 20 वर्षीय एक महिला की कथित तौर पर हत्या करने का आरोप लगाया गया और बाद में दोपहर में चार और लोगों को गोली मारने पर उसके खिलाफ और आरोप लगाए जाने की उम्मीद है।

    अमेरिका में क्यों होती है गोलीबारी

    अमेरिका में जब भी इस तरह की घटनाएं होती हैं, एक विवादित मुद्दा फिर चर्चा में आ जाता है। यह है अमेरिका में बंदूकों की खुलेआम बिक्री। इस मुद्दे पर सीएनएन की एक रिपोर्ट बताती है कि क्यों अमेरिका में बंदूक खरीदना कोई मुश्किल काम नहीं है। यहां सैकड़ों की तादाद में स्टोर खुले हुए हैं जहां बंदूकें बेची जाती हैं। इनमें वॉलमार्ट जैसे बड़े शॉपिंग आउटलेट से लेकर छोटी-छोटी दुकानें भी शामिल हैं। यह सुनने में कुछ अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरे अमेरिका में हर हफ़्ते के अंत में बंदूकों की प्रदर्शनी लगती है।

    अमेरिका में कैसे मिलता है लाइसेंस | Firing again in America

    अमेरिका में आम लोग भी नियमित रूप से अपने पड़ोस से या परिवार के सदस्यों से बंदूकें खरीदते हैं। हथियारों के इस खुले लेन-देन में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। दुकान में खरीदार की पृष्ठभूमि के बारे में पूछा जाता है। इस दौरान उन्हें बस एक फॉर्म भरना होता है। इसमें खरीदार को अपना नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। हर अमेरिकी नागरिक का एक सामाजिक सुरक्षा नंबर होता है। फॉर्म में इसे ह्यविकल्पह्ण के तौर रखा गया है। यानी आप इसे भरें या ना भरें आपकी मर्ज़ी।

    फॉर्म में कुछ सवालों के जवाब भी लिखने होते हैं जो कुछ इस तरह होते हैं… | Firing 

    • क्या आपको कभी किसी बड़े अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आपको घरेलू हिंसा के अपराध में सजा मिली है?
    • क्या आप कानून का पालन न करने वाले व्यक्ति हैं?
    • क्या आपको गांजा, उत्तेजक पदार्थ, नशीली दवाओं या नशा करने वाले अन्य पदार्थों की लत है?
    • क्या आप कानूनी रूप से भगोड़े हैं?
    • क्या आप कभी पागलखाने में रहे हैं?

    अमेरिका में फिर खून की होली, एक बच्चे सहित 6 लोगों की मौत

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here