हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Sunday, March 29, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अमर सेवा: देह...

    अमर सेवा: देहदान कर अमर हो गए दर्शन लाल इन्सां

    Amar-Seva

    साध-संगत ने फूलों से सजी एंबुलेंस में पार्थिव देह रख किया रवाना

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। शहर के शाह सतनाम जी मार्ग स्थित परमार्थ कॉलोनी निवासी दर्शन लाल इन्सां गत दिवस अपनी सांसारिक यात्रा पूरी करके कुल मालिक के चरणों में सचखंड जा विराजे। उनके मरणोपरांत उनके परिजनों ने उनकी आखिरी ख्वाहिश को पूरा करते हुए बुधवार शाम को दर्शन लाल इन्सां की मृत देह को डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर को दान कर दी।

    इससे पूर्व सचखंडवासी के परमार्थ कॉलोनी आवास पर उपस्थित साध-संगत, उनके रिश्तेदारों व सगे संबंधियों ने धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा व अरदास का शब्द बोलकर मृत शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखा गया। इसके पश्चात शाह मस्ताना जी धाम तक उनकी शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान सेवादारों ने शरीरदानी दर्शन लाल इन्सां अमर रहे, अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाए। बाद में शाह मस्ताना जी धाम से एंबुलेंस को नम आंखों से मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी, उनके रिश्तेदार व शहर के गणमान्यजन मौजूद रहे और सचखंडवासी को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here