हमसे जुड़े

Follow us

30.4 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रेवाड़ी में झू...

    रेवाड़ी में झूला टूटने से गिरी महिला की मौत

    40 फीट ऊपर से टूट कर गिरी थी ट्रॉली

    रेवाड़ी। (सच कहूँ न्यूज) रेवाड़ी में करीब एक माह पहले झूले की ट्रॉली टूटने से घायल हुई महिला ने मंगलवार को इलाज के दौरान दिल्ली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस हादसे में 2 बच्चे भी घायल हुए थे। कुछ दिन इलाज के बाद उन्हें छुट्टी मिल चुकी है और दोनों अब स्वस्थ्य है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मेला संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

    यह भी पढ़ें:– कुएं में गिरने से दो सगे भाइयों की मौत, मां गंभीर

    बता दें कि रेवाड़ी शहर के बावल रोड पर स्थित जिला सचिवालय के पीछे हुडा मैदान में ट्रेड फेयर मेले में झूला लगा हुआ था। 12 फरवरी की रात मेले के दौरान झूला की एक ट्रॉली उस वक्त टूट कर गिर गई थी, जब वह करीब 40 फीट ऊपर थी। ट्रॉली गिरने की वजह से शहर के मोहल्ला संघी का बास निवासी सीमा देवी (38), उसके बेटी मुस्कान (12) व भतीजी परिणिती (10) गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

    तीनों घायलों को उपचार के लिए रेवाड़ी शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने महिला के पति सतीश कुमार की शिकायत पर रोहतक की श्याम कालोनी निवासी राजेश कुमार व नई दिल्ली जहांगीरपुर निवासी हिमांशु शर्मा के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया था। महिला का कई दिनों तक प्राइवेट अस्पताल में ही इलाज चला। शहर के प्राइवेट अस्पताल में सीमा देवी का उपचार चल रहा था। शरीर में संक्रमण बढ़ने के कारण सीमा देवी को स्वजन ने शनिवार दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया था। अस्पताल में सीमा देवी का आॅपरेशन भी किया गया था। मंगलवार को सीमा देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई। शाम के समय उनका अंतिम संस्कार किया गया। महिला की मौत के बाद मॉडल टाउन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लापरवाही से मौत को मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here