हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश बिजली बोर्ड क...

    बिजली बोर्ड कर्मचारियों ने गेट के समक्ष लगाया धरना

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) पीएसईबी इम्प्लाईज ज्वाइंट फोर्म के आह्वान पर पूरे पंजाब में सरकार और बोर्ड प्रबंधन के खिलाफ मंडल स्तर पर धरना दिया गया। जिसके तहत मंडल अबोहर के गेट के आगे भी कर्मचारियों ने धरना लगाकर रोष जताया।

    यह भी पढ़ें:– शादी के बंधन में बंधेंगे शिक्षा मंत्री बैंस

    वक्ताओं ने कहा कि सीआरए 295/19 में भर्ती किए सहायक लाईनमैनों को तीन साल परखकाल पूरा होने पर जहां इनको फुल स्केल के साथ रेगुलर करना था वहीं इन पर झूठे पर्चे डालकर इन्हें गिरफतार किया जा रहा है। वहीं प्रबंधन की ओरसे भी इन पर कार्रवाई करते हुए इन्हें नौकरी से निकालने की तैयारी कर रही है। हालांकि इन सहायक लाईनमैनों को बोर्ड प्रबंधन ने ही भर्ती किया था और उस समय सभी र्स्टीफिकेट चैक करने के बाद सही पाए गए थे तो इसकी जिम्मेवारी भी बोर्ड प्रबंधन की ही बनती है। उन्होनें पंजाब सरकार और बोर्ड प्रबंधन से इस केस में निजी दखल देकर इसे हल करवाने की मांग करते हुए कहा कि अगर शीघ्र मसले का हल न किय तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इस मौके पर अशोक कुमार, निर्मल सिंह, महिन्द्र सिंह, दीपक, सुरजीत सिंह, सुभाष, कुलवंत, अक्षय, नवजोत सिंह, बीरबल, अमित कुमर व गंगा प्रसाद मौजूद थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here