हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पश्चिमी व्याप...

    पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष बने जैद चौधरी

    सहारनपुर। (सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी) सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे सर्वसम्मति से जैद चौधरी को रामपुर मनिहारान का नगर अध्यक्ष बनाया गया। सोमवार को पश्चिमी व्यापारी एकता व्यापार मंडल की बैठक कस्बे के देवबंद रोड स्थित चौधरी जुनैद के आवास पर आयोजित हुई। जिसमें व्यापारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बाद में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा के नेतृत्व में कार्यकारिणी का गठन करते हुए सर्वसम्मति से जेद चौधरी को नगर अध्यक्ष व गौरव गुप्ता को नगर महासचिव मनोनीत किया गया।साथ ही सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र मनोनीत किए गए।

    यह भी पढ़ें:– जालंधर लोकसभा उपचुनाव को लेकर कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित

    इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल सिंह वर्मा ने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराना है। संगठन व्यापारियों की लड़ाई को सड़क से संसद तक लड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान संगठन के प्रदेश महासचिव अनुज गुप्ता,प्रदेश उपाध्यक्ष रवि कुमार, जिला अध्यक्ष पवन गोयल, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष किरण वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अजमत अली, मंडल अध्यक्ष संजय वर्मा, सुशील गुप्ता,चौधरी इस्तेखार अली, हाजी शमशाद, गुलशेर आढती, जुनैद चौधरी, अमित गोयल, विनोद वर्मा, सचिन जैन, काजी अदनान, जीशान चौधरी, राकेश वर्मा, अनवर अली, राजेश कुमार, नसीम, अकमल, अनुज कुमार, साजिद, इरशाद, सुरेश, शौकीन, गुलफाम मलिक आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here