हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Sunday, April 12, 2026
More
    Home देश इन राज्यों मे...

    इन राज्यों में बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

    Punjab Weather Update
    Punjab Weather Update: पंजाब मौसम अपडेट

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा, पंजाब समेत दिल्ली और उसके पास के इलाकों में रहने वाले लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। (Weather Forecast) मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-6 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने के आसार हैं। लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। पिछले कई दिनों से तापमान ज्यादा बढ़ गया था। मौसम विभाग के अनुसारहिमालयी क्षेत्र के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश होने की संभावना है।

    अगले 5 से 6 दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान | Weather Forecast:

    मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले 5 से 6 दिनों तक हल्की बारिश होने का अनुमान है और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली के प्रमुख मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा और इस वर्ष का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। बता दें कि मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 20-21 तारीख तक लगातार बादल घिरे रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है।

    पंजाब और हरियाणा में भी हो सकती है हल्की बारिश

    मौसम विभाग ने बताया कि अलग-अलग इलाकों में गरज के साथ बरसात का येलो और आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों के लिए मौसम विभाग ने आॅरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर के कुछ इलाकों समेत हिमालयी क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है। इसकी वजह आगामी पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है। बता दें कि मौसमी बदलाव से देश के कई इलाकों के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे गर्मी का प्रकोप झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here