हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश अमीरों की लिस...

    अमीरों की लिस्ट में गुम हुए मुकेश अंबानी, गौतम अडानी को हुआ फायदा

    एक दिन में कमाए करोड़ों रुपये

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। एशिया के सबसे अमीर शख्स Mukesh Ambani दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में पिछड़ गए हैं। मुकेश अंबानी अब एक और नीचे आ गए हैं। साथ ही उनकी संपत्ति में भी गिरावट आई है। वहीं, भारत के दूसरे सबसे अमीर शख्स गौतम अडानी को फायदा हुआ है।

    यह भी पढ़ें:– मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई किसानों की धड़कनें

    गौतम अडानी जहां इस लिस्ट में कुछ पायदान चढ़े हैं, वहीं उनकी संपत्ति में भी काफी इजाफा हुआ है। गौतम अडानी की संपत्ति में बढ़ोतरी की मुख्य वजह शुक्रवार को उनके सभी शेयरों में हुई बढ़ोतरी है। अदानी ग्रुप की ट्रांसमिशन कंपनी के शेयरों में सबसे ज्यादा 5 फीसदी की तेजी रही। अदाणी इंटरप्राइजेज में 1.64 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया। बाकी शेयरों में भी बढ़त देखने को मिली।

    मुकेश अंबानी अब कितने नंबर पर?

    फोर्ब्स की रियल टाइम अरबपतियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी 12वें से 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। शुक्रवार को उनकी संपत्ति में 103 मिलियन डॉलर यानी 805 करोड़ रुपए की कमी आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर .067 फीसदी गिरकर 2,224 रुपये पर बंद हुए।

    गौतम अडानी ने एक दिन में सबसे ज्यादा कमाई की

    अदानी ग्रुप के मालिक गौतम अडानी ने एक दिन में दुनिया के सभी अरबपतियों से ज्यादा की कमाई की है। गौतम अडानी की संपत्ति एक ही दिन में 1.1 अरब डॉलर यानी 9078 करोड़ रुपए बढ़ गई। और फिर लागे पेरी हैं, जिन्होंने एक दिन में 1 बिलियन डॉलर कमाए। इस लिस्ट में गौतम अडानी 24वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here