हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश डैप्थ मुहिम स...

    डैप्थ मुहिम से सुधर रहा समाज, नशा छोड़ परिवारों में लौट रही खुशियां

    पूज्य गुरु जी की डेप्थ मुहिम को बुद्धिजीवी वर्ग ने सराहा, बोले- आ रही है समाज में जागृति

    • कालांवाली व डबवाली के विधायक ने मुहिम की सराहना की

    ओढां (सच कहूँ/राजू)। नशे को समाज से उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाई गई डैप्थ मुहिम समाज में जागृति ला रही है। इस मुहिम से जुड़ने के बाद उन घरों में चैन व अमन शांति देखी जा रही है, जिन घरों में नशे के कारण लड़ाई-झगड़ा होना आम सी बात हो गई थी। पूज्य गुरु जी ने आॅनलाइन कार्यक्रमों के जरिए पंचायतों को भी इस मुहिम के तहत एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ने का आह्वान किया है। समाज के बुद्धिजीवियों ने इस मुहिम के लिए पूज्य गुरु जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यदि सभी लोग इस मुहिम में योगदान दें तो समाज नशामुक्त होने में अधिक समय नहीं लगेगा। वहीं अनेक पंचायतों द्वारा डैप्थ मुहिम को अपने गांवों में लागू करने के चलते इसके सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बारे जब कुछ पंचायतों व बुद्धिजीवियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि डैप्थ मुहिम से समाज में जागरूकता आ रही है।

    यह भी पढ़ें:– इन्सां लॉकेट गर्व से पहना करो: Saint Dr Ram Rahim

    नशा समाज में आज एक बड़ी समस्या बन चुका है। आज परिवार टूटने व अपराध के पीछे नशा मुख्य कारण हैं। मेरे हिसाब से अगर समाज को जागरूक किया जाए तो इसके सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं। मैंने पूज्य गुरु जी का आॅनलाइन कार्यक्रम देखा था। गुरु जी का नशे के प्रति समझाने का ढंग मुझे बहुत अच्छा लगा। सबसे अच्छी बात तो ये है कि गुरु जी की डैप्थ मुहिम से जुड़कर नशा करने वाले ही नहीं बल्कि बेचने वाले भी नशे से तौबा कर गए। समाज को नशामुक्त बनाने में गुरु जी की डैप्थ मुहिम कारगर साबित हो रही है।
                                                                               मंजीत कौर सरां, चेयरमैन (ब्लॉक समिति बडागुढ़ा)।

    युवा पथभ्रमित होकर नशे की लत का शिकार हो जाते हैं। अगर उन्हें नहीं बचाया गया तो समाज में बाकी क्या रह जाएगा। पूज्य गुरु जी नशे के खिलाफ लंबे समय से लोगों को जागरूक करते आ रहे हैं। अब जो डैप्थ मुहिम शुरू की गई है वो अति सराहनीय मुहिम है। मैंने देखा है कि डैप्थ मुहिम से जुड़कर बड़ी संख्या में लोग नशा छोड़कर सभ्य जीवन जी रहे हैं। हम सभी को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ना होगा। गुरु जी समाज के बारे में जब इतना कर रहे हैं तो हमारा भी ये कर्तव्य बनता है कि हम भी इसमें योगदान दें।
                                                                                शीशपाल केहरवाला, विधायक (हलका कालांवाली)।

    आज नशा एक बड़ी समस्या बन चुका है। बिना किसी के सहयोग से अकेले न ही तो पुलिस प्रशासन और न ही सरकार इस पर अंकुश लगा सकती। सबसे पहले जागरूकता अनिवार्य है। पूज्य गुरु जी ने जो नशे के खिलाफ डैप्थ मुहिम चलाई है उससे न केवल लोग नशा छोड़ रहे हैं तो वहीं औरों को भी जागरूक कर रहे हैं। ये एक बहुत बड़ी बात है। मैं इस मुहिम की मुक्त कंठ से प्रशंसा करता हूं। नशामुक्त समाज में गुरु जी बहुत बड़ा योगदान निभा रहे हैं। समाज में नशे के खिलाफ युवा जागरूक हो रहे हैं।
                                                                                         अमित सिहाग, विधायक (हलका डबवाली)।

    इतिहास गवाह है कि नशे ने सिवाए बर्बादी के कुछ नहीं दिया। नशे के चलते परिवार उजड़ रहे हैं। लड़ाई-झगड़े, परिवारों में बिखराव व अपराध के पीछे नशे का सबसे बड़ा योगदान है। ऐेसे में पूज्य गुरु जी की डैेप्थ मुहिम की समाज में बहुत आवश्यकता है। बहुत से लोग इस मुहिम से जुड़कर नशा छोड़ चुके हैं। मुझे पूज्य गुरु जी के कई आॅनलाइन कार्यक्रमों में शिरकत करने का अवसर मिला। पूज्य गुरु जी सच्चे समाज सुधारक हैं। गुरु जी समाज के लिए जितना कर रहे हैं वो और कोई नहीं कर सकता। मैं लोगों से आह्वान करता हूं कि डैप्थ मुहिम से जागरूक होकर नशा छोड़ें।
                                                                               निर्मल सिंह मलड़ी, जेजेपी नेता (हलका कालांवाली)।

    पूज्य गुुरु जी की डैप्थ मुहिम से जागरूक होकर मैंने अपने गांव में भी नशे के खिलाफ अभियान चला रखा है। इस मुहिम के समाज में सार्थक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसके अलावा पूज्य गुरु जी ने गीतों के माध्यम से भी पंचायतों को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ने का संदेश दिया है। गुरु जी का नशे के खिलाफ ये प्रयास काफी सराहनीय है। मैं सभी पंचायतों व लोगों से आह्वान करता हूं कि इस मुहिम से जागरूक होकर औरों को भी जागरूक करें। मैं पूरी पंचायत की तरफ से गुरु जी का डैप्थ मुहिम चलाने पर आभारी हूं।
                                                                                  भीम सिंह दादरवाल, सरपंच (गांव लक्कड़ांवाली)।

    पूज्य गुरु जी ने नशे के खिलाफ जो मुहिम चला रखी है वो अति सराहनीय है। हम सभी को इसमें योगदान देना चाहिए। अगर नशा नहीं रुका तो भविष्य में इसके भयंकर परिणाम सामने आएंगे। हमें एकजुट होकर इससे लड़ना होगा। मैं ओढां खंड की पूरी सरपंच एसोसिएशन की ओर से गुरु जी के प्रयासों की सराहना करती हूं। मैं उन लोगों से आह्वान करती हूं जो नशा करते या बेचते हैं कि नशा किसी रूप में हितकारी नहीं है। इसलिए नशा छोड़ें। गुरु जी की डैप्थ मुहिम समाज में जागृति ला रही है।
                                                     अर्शदीप कौर मलिकपुरा, सरपंच एवं प्रधान (सरपंच एसोसिएशन खंड ओढां)।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here