हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा अमृतपाल मामले...

    अमृतपाल मामले को लेकर जाखल पुलिस अलर्ट

    Jakhal-police

    पंजाब सीमा पर पुलिस की नजर, वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस

    सच कहूँ/तरसेम सिंह
    जाखल। पंजाब में अमृतपाल की गिरफ्तारी मामले में पंजाब पुलिस के प्रयासों के बाद अब हरियाणा पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। पंजाब से सटे हरियाणा के फतेहाबाद जिला के थाना जाखल सीमा पर जाब्ता लगाया गया है। हालांकि हरियाणा पुलिस को अब तक केवल अलर्ट मोड पर रखा गया है वहीं पंजाब से हरियाणा की तरफ आने वाले और पंजाब जाने वाले हर वाहन की डिग्गी खोलकर जांच की जा रही है। पंजाब में अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पंजाब पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। अब तक 100 लोगों की गिरफ्तारी के समाचार है। इसी के मद्देनजर हरियाणा से सटी पंजाब सीमा पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

    क्या कहते हैं एसएचओ

    जाखल थाना प्रभारी विक्रम जोसन का कहना है कि वे पंजाब के पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हुए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के दिशा निर्देश अनुसार पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं पंजाब में मानसा, संगरूर जिले के पुलिस प्रशासन से भी जाखल पुलिस संपर्क में है। इसके अलावा जाखल क्षेत्र के साथ लगती पंजाब सीमाओं पर पुलिस कर्मी नाकों पर तैनात कर दिए गए हैं इसके लिए जिला से भी अतिरिक्त पुलिस मुलाजिम बुलाए गए हैं और पंजाब से आवागमन करने वाले वाहनों की चेकिंग जारी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here