हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश हर चेहरे पर म...

    हर चेहरे पर मुस्कान लाने का रखें लक्ष्य : हनीप्रीत इन्सां

    हर वर्ष 20 मार्च को इंटरनेशनल डे आॅफ हैप्पीनेस मनाया जाता है। वर्ष 2013 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे मानना शुरू किया था। संयुक्त राष्ट्र 20 मार्च को ये दिन दुनिया भर के लोगों में खुशी के महत्व के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए मनाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को इसे मनाने का संकल्प लिया था।

    इस दिवस को मनाने के पीछे मशहूर समाजसेवी जेमी इलियन के प्रयासों का नतीजा था। उन्हीं के विचारों ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव जनरल बान की मून को प्रेरित किया और 20 मार्च 2013 को इंटरनेशनल डे आॅफ हैप्पीनेस घोषित किया गया। 2013 में, संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने खुशी का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया। वहीं पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की बेटी ‘रूह दी’ हनीप्रीत इन्सां ने ट्वीट कर लिखा कि खुशी हर शेयर के साथ बढ़ती है! इस #InternationalDayOfHappiness, आइए प्रतिज्ञा करें कि हम दयालुता के साथ हर पल को महत्व दें और अच्छे कार्यों के साथ हर चेहरे पर मुस्कान लाने का लक्ष्य रखें।

    खुशी के लिए महत्वपूर्ण है बातें

    • हर छोटी-छोटी चीजों में खुशी ढूंढें।
    • अपनी पसंद की चीजें करें।
    • किचन में अपनी फेवरेट डिश बनाने से खुशी मिलती है तो सप्ताह में एक बार बनाएं।
    • अपनी हॉबी कभी न भूले..अगर पेंटिंग, डांसिंग, सिंगिंग जो भी पसंद है वे करें।
    • अपने आप को शॉपिंग और डेट पर ले जाएं।
    • पैसे से ज्यादा रिश्तों को महत्व दीजिए।
    • हर वक्त घर में रहने से बेहतर है आप बाहर निकले, बाहर रहना आपको खुश कर सकता है।
    • लोगों को माफ करना सीखें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here