हमसे जुड़े

Follow us

20.3 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More

    डेरा अनुयायियों ने रास्ते में मिला मोबाइल उसके वारिस को लौटाया

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों ने रास्ते में मिला मोबाइल उसके असली वारिस को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया। अंबाला सिटी ब्लॉक के प्रेमी बिंदर इन्सां व ओम प्रकाश इन्सां निवासी गाँव जंडली ने बताया कि वो किसी काम से बाजार जा रहा थे। रास्ते में उन्हें एक मोबाइल सड़क पर पड़ा मिला। हमने उसको उठा लिया और मालिक का इंतजार करने लगे। काफी समय तक जब कोई नहीं आया तो हम अपने काम को निपटाने के लिए बाजार चले गये। कुछ समय के बाद उस मोबाइल पर फोन आया कि ये मेरा मोबाइल गुम हो गया है।

    यह भी पढ़ें:– जन कल्याण परमार्थी शिविर 25 मार्च को

    ये मोबाइल उससे कहीं गिर गया है। उसने अपना नाम इरफान बताया। हमने उसको कहा कि वह किसी प्रकार की चिंता न करे, आपका मोबाइल हमारे पास सुरक्षित है। हमने उसको अपना पता बताया और वह आकर अपना मोबाइल पाकर बड़ा खुश हुआ। उसने इसके लिए डेरा सच्चा सौदा दोनों अनुयायियों का व पूज्य गुरु जी का कोटि-कोटि धन्यवाद किया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here