हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी हंसते खेलते ज...

    हंसते खेलते ज्योति लेने गया था लौटा कफ़न में लिपटकर

    ग्रेटर नोएडा में बस ने मारी थी टक्कर

    • ग्राम पोथ में गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार।

    बुलन्दशहर/औरंगाबाद (सच कहूँ न्यूज) ग्राम पोथ निवासी डॉ केहर सिंह का युवा पुत्र लोकेश कश्यप उर्फ मानी उम्र लगभग (17वर्ष) सोमवार को गांव वालों के साथ नवरात्र पर्व के उपलक्ष्य में माता की ज्योति लेने दिल्ली रवाना हुआ था। माता रानी की पवित्र ज्योति लेकर लौट रहे पदयात्रियों ने ग्रेटर नोएडा में परीचौक के निकट एक भंडारे स्थल पर रात्रि विश्राम किया। मंगलवार की सुबह लोकेश समीप में ही स्नान करने जा रहा था। एक बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोकेश पेड़ से टकराता हुआ खाई में जा गिरा। मौके पर ही उसने दम तोड दिया।

    पोस्टमार्टम के पश्चात बुद्ववार को उसका शव गांव पहुंचते ही समूचे गांव में हाहाकार मच गया। अत्यंत गमगीन माहौल में हजारों लोगों की मौजूदगी में गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। समूचे गांव में घटना से शोक व्याप्त है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here