हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Gangster Deep...

    Gangster Deepak Boxer: दीपक बॉक्सर गिरफ्तार, विदेश में बैठे गैंगस्टरों पर हो रहा है शिकंजा

    Gangster-Deepak-Boxer

    मैक्सिको से गिरफ्तार हुआ दीपक ‘बॉक्सर’

    नई दिल्ली। विदेशों में रह रहे बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई (Gangster Deepak Boxer) शुरू हो गई है। संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की मदद से दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मोस्ट वांटेड गैंगस्टर्स में से एक दीपक ‘बॉक्सर’ को मैक्सिको में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक स्पेशल ब्रांच की टीम फिलहाल मैक्सिको में है और इस गैंगस्टर को पकड़ लिया है। उसे भारत लाया जाएगा।

    पिछले साल दिल्ली के रोहिणी कोर्ट परिसर में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के बाद से दीपक ‘गोगी गैंग’ चला रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या के सिलसिले में वांछित था, जिसकी पिछले साल 23 अगस्त को उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दीपक ‘बॉक्सर’ के खिलाफ और भी कई मामले दर्ज हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here