हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा घर मे रखे सोन...

    घर मे रखे सोने के आभूषण व नकदी चुरा ले गए चोर

    Western Culture

    गाँव धरौदी की घटना, पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू की

    धमतान साहिब (सच कहूँ / कुलदीप नैन) ।

    गांव धरौदी में एक मकान से आभूषण व नकदी चोरी होने के मामले में सदर थाना पुलिस नरवाना ने अज्ञात व्यक्ति पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सदर थाना पुलिस को दी गई शिकायत में गाँव धरौदी निवासी सचिन ने बताया कि 11 अप्रैल को दोपहर बाद उसके घर में चोरी हो गई। सचिन ने बताया कि चोर उसके घर से एक इनवर्टर बैटरी, अलमारी को तोड़कर घर में रखे हुए सोने के गहने, सोने की गंठी, कानों के झुमके, दो सोने की अंगूठी व 20 हजार की नकदी चुरा ले गए। सदर थाना पुलिस ने सचिन की शिकायत पर अज्ञात चोरो के खिलाफ मामला दर्ज करके करवाई शुरू कर दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here