हमसे जुड़े

Follow us

12.7 C
Chandigarh
Wednesday, February 4, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा प्रॉपर्टी डील...

    प्रॉपर्टी डीलर पर हमला कर बाइक सवार बदमाश लूट ले गए दो लाख

    Sirsa News
    पिस्तौल दिखाकर गाड़ी छीनकर लुटेरा फरार

    सोनीपत (सच कहूँ/अजीतराम बंसल)। सोनीपत में लामपुर बॉर्डर के पास से तीन (Sonipat News) बदमाश प्रोपर्टी डीलर पर हमला करके दो लाख रुपये लूट कर भाग गए। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आंख के पास बट मारने से डीलर घायल हो गया। नाहरी गाँव निवासी प्रोपर्टी डीलर सतपाल सिंह ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि लामपुर बॉडर के पास, गाँव में ही उसका श्रीकृष्ण प्रोपर्टीज के नाम से आॅफिस है। उसके पड़ोस में ही दिल्ली के बुढ़पुर निवासी प्रोपर्टी डीलर दिनेश कुमार कामत का श्रीबांके बिहारी प्रोपर्टीज के नाम से आॅफिस है।

    रविवार देर शाम दिनेश कुमार के आॅफिस पर रुपये लेने गया था। जहां पर दिनेश ने सतपाल को दो लाख रुपये दे दिए। वह मेज पर रखकर रुपया गिन रहा था। उसी समय आॅफिस के बाहर एक बाइक आकर रुकी। बाइक से उतरकर तीन लड़के आॅफिस के अंदर पहुंचे। उनमें से दो युवकों ने हेलमेट पहन रखा था और तीसरे ने मुंह पर काला कपड़ा बांध रखा था। उन्होंने आते ही प्रोपर्टी डीलर सतपाल से कहा कि सारे रुपये हमें दे दो।

    यह कहते हुए उन्होंने मेज पर रखे सारे रुपये उठा लिए। विरोध करने पर उनमें से एक लुटेरे ने सतपाल सिंह के सीने पर पिस्टल तान दी। दूसरे लुटेरे ने उनकी दाहिनी आंख के उपर पिस्टल के बट से वार कर लहूलुहान कर दिया। तीनों लुटेरों ने प्रापर्टी डीलर सतपाल सिंह और दिनेश कुमार की तलाशी भी ली। लुटेरों ने दोनों को गोली मारने की धमकी देकर आॅफिस के पिछले हिस्से में खड़ा कर दिया।

    तीनों लुटेरे बड़े आराम से अपनी बाइक लेकर भाग गए। (Sonipat News) उसके बाद प्रोपर्टी डीलर ने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही दोनों प्रोपर्टी डीलर को सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लूट की रिपोर्ट दर्ज करके लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज चेक कर रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here