हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Tuesday, March 24, 2026
More

    Haryana Police: हरियाणा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़

    Gurugram News
    सांकेतिक फोटो

    अलवर (सच कहूँ न्यूज)। राजस्थान के अलवर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर आज बदमाशों और हरियाणा पुलिस के बीच फायरिंग हो गई है। फायरिंग में पेट्रोल पंप के सेल्समैन को लगी है। उधर, फायरिंग की घटना के बाद राजस्थान पुलिस की ओर से भी बॉर्डर पर अलर्ट किया है।
    आपको बता दें कि यह घटना राजस्थान बॉर्डर से सटे हरियाणा के कसौला थाना क्षेत्र के खेड़ा जयसिंहपुर की है। घटना के समीप पेट्रोल पंप के सेल्समैन को गोली लगी है जिससे वह घायल हो गया है। जिसे हरियाणा के रेवाड़ी हॉस्पिटल ले जाया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here