हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पानीपत में यु...

    पानीपत में युवती को बंधक बनाकर मारपीट कर लूटे 50 हजार और काटे बाल ले गए

    50 लाख और मांगे

    पानीपत सन्नी कथूरियां। चार नकाबपोश बदमाशों द्वारा जिले में एक मकान में घुसकर अकेली युवती के साथ मारपीट कर उसके कपड़े फाड़ने का मामला प्रकाश में आया है। बदमाशों ने युवती के हाथ-पैर बांधकर उसे चारपाई पर बांध दिया, घर के दस्तावेज जला दिए, घर के दोनों कमरों से सामान भी उठा लिया और बदमाश 50 हजार रुपए लूट लिए। इसके बाद बदमाशों ने दीवारों पर लिखा कि 50 लाख रुपए दो, नहीं तो परिवार को जान से मार देंगे। पुलिस को शिकायत दी तो परिवार को बदनाम कर देंगे।

    पुलिस को दी शिकायत में गांव की एक युवती ने बताया कि शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह घर पर अकेली थी। उसकी मां खेत में गई थी। इसी दौरान चार नकाबपोश बदमाश घर की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए, उसके साथ मारपीट करने लगे। जबरदस्ती उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके बाल काट दिए। इतना ही नहीं उसके दोनों कान फाड़कर बाली निकाल ली। उसके हाथ, पेट और सिर पर डंडे से वार किए। बदमाशों ने चुन्नी से उसके हाथ-पैर बांध दिए। उसके कपड़ों मे रेत व बजरी डाल दी। उसके बाद उसे चारपाई पर बांध दिया।

    दीवार पर लिखा-पुलिस को शिकायत दी तो परिवार को बदनाम कर देंगे

    घर से कुछ जरूरी दस्तावेज जब्त किए और कुछ दस्तावेजों को जला दिया। इस दौरान उन्होंने दोनों कमरे व गैलरी की दीवार पर लिखा कि 50 लाख रुपए दो, नहीं तो परिवार समेत जान से मार देंगे। पुलिस में शिकायत दी तो परिवार को बदनाम कर देंगे। आरोपी कुछ दस्तावेज और 50 हजार रुपए अपने साथ ले गए। करीब एक घंटे बाद उसकी मां खेत से लौटी और उसके हाथ-पैर खोले। माँ ने उसे मेडिकल के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया और उसका इलाज कराया। जिसके बाद वह सदर थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दी। युवती ने बदमाशों से अपनी जान को खतरा बताया है।
    युवती ने आरोप लगाया कि उसके भाई के साले सोनू ने बदमाश भेजकर उन पर हमला कराया है और रंगदारी मांगी है। सदर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर एक नामजद व चार-पांच अन्य के खिलाफ आठ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच शुरू कर दी है, बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here