हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Chandra Grahan 2023: मई में लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण

    Grahan 2023
    लगने जा रहा है साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण! इस दिन, इस समय!

    नई दिल्ली। वर्ष 2023 में 4 ग्रहण लगने वाले हैं। इनमें से 2 सूर्य ग्रहण (Chandra Grahan 2023) और 2 चंद्र ग्रहण हैं। पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। ये 20 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगा था, जो कि देश में दृश्य नहीं था। अब इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण 5 मई शुक्रवार को वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा वाले दिन लगने जा रहा है। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लगेगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण रात 08 बजकर 44 मिनट से लेकर मध्य रात्रि करीब 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

    पूज्य गुरु जी ने बताया ग्रहण के बारे में, जरूर, पढ़े साध-संगत जी

    सवाल: पिता जी ग्रहण के बारे में बता दो।
    पूज्य गुरु जी: ग्रहण धर्मानुसार अलग-अलग इसके बारे में लिखा गया है। लेकिन बस ये है इसको कभी भी देखना नहीं चाहिए। निगाह पर असर हो जाता है। ये तो पक्का है इफेक्ट इसका, साइड इफेक्ट कह लिजिए। कभी भी नहीं देखना चाहिए, क्या लेना है देखके, अगर देखना है तो, नीचे आप कोई ऐसी चीज रखें, जिसकी चमक ज्यादा न हो, उसमें से देख सकते हैं या फिर, हमे लगता नहीं है कि देखना कोई जरूरी है, और कुछ कोई डर मत रखा करो, कुछ नहीं होने वाला है इससे, वो एक चलता रहता है कुदरत का अपना सिस्टम है, उसके अकोरडिंग वो किसी को कुछ नहीं कहता। आप नेगेटिव माइंड में सोचेंगे तो वैसा ही हो जाता है, ज्यादातर उस तरह के आप अपने अंदर सोच चुके हैं, और अपने अंदर माइंड बहुत कुछ बना देता है। Chandra Grahan 2023

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here