हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home कारोबार Online Shoppi...

    Online Shopping: खुशखबरी: सब कुछ मिलेगा सस्ता, यह ऑफर 8 मई तक….

    Online-Shopping

    अमेजन पर 4 से 8 मई तक ग्रेट समर सेल की घोषणा

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। आॅनलाइन मार्केटप्लेस अमेजन डॉट (Amazon Great Summer Sale 2023) इन ने अपने प्लेटफॉर्म पर चार मई से पांच दिवसीय ग्रेट समर सेल की घोषणा की है जिसमें ग्राहक ग्रीष्मकाल के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीद आॅफर के तहत कर सकते हैं। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस साल अमेजन डॉट इन की समर सेल  8 मई तक चलेगी। इस सेल में ग्राहकों को कारीगरों और बुनकरों, महिला उद्यमियों, स्टार्ट-अप के साथ ही ब्रांड और पड़ोस के स्टोर सहित विभिन्न श्रेणियों के विक्रेताओं की ओर से विभिन्न श्रेणियों जैसे स्मार्टफोन, उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, फैशन एंड ब्यूटी एक्सेसरीज, होम एंड किचन, लार्ज अप्लायंसेस, टीवी आदि जैसे उत्पादों की पेश की गयी है।

    ग्राहक सैमसंग, मैमीपोको, लॉरियल, टीसीएल, वी गार्ड,(Amazon Great Summer Sale 2023) गोदरेज, जायडस, एलजी आदि ब्रांडों के आॅफरों के साथ अधिक बचत करते हुए गर्मी के मौसम के लिए उपयोगी वस्तुओं की खरीद कर सकते हैं। प्राइम मेंबर को एक्सक्लूसिव शॉपिंग करने का मौका मिलेगा। प्राइम मैंबर को सेल शुरू होने से 12 घंटे पहले सभी आॅफर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। प्राइम अर्ली एक्सेस 4 मई की मध्यरात्रि से शुरू होगा।

    यहां पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं | Amazon Great Summer Sale 2023

    ग्रेट समर सेल के लिए लाइव स्ट्रीम की भी योजना बनाई गई है। यहां एक सेलिब्रिटी सीरीज भी है जिसे ग्राहक शहनाज गिल, तेजस्वी प्रकाश, करण कुंद्रा, अपारशक्ति खुराना, स्मृति मंधाना से मुलाकात कर सकते हैं। ग्राहक इन क्रिएटर्स को देख सकते हैं, उनके साथ चैट कर सकते हैं और अमेजन डॉट इन की सेल में मिल रहे आॅफरों पर उनके सुझावों के आधार पर लाइव खरीदारी कर सकते हैं। ग्राहक एलेक्सा के साथ अपने अमेजन शॉपिंग ऐप (केवल एंड्रॉइड) पर भी सेल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here