हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य पंजाब भटठा मजदूरों ...

    भटठा मजदूरों ने प्रशासन के खिलाफ जताया रोष

    London News
    सांकेतिक फोटो

    अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) लाल झंडा भट्ठा वर्कर यूनियन पंजाब के सदस्य आज भट्ठा मजदूरों की समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय में पहुंचें तो वहां पर (Abohar) एसडीएम के न मिलने पर उनमें रोष पाया गया। मजदूर नेता कुंभाराम, नरेश चंद, इन्द्रपाल, मान सिंह, कालूराम ने बताया कि जब वे मजदूरी के रेट संबंधी समस्या के हल के लिए यहां पहुंचे तो उन्हें पता चला कि एसडीएम मीटिंग पर गए हैं और लेबर कमीशनर भी बदल गए हैं। लेबर कार्यालय में एक महिला कर्मचारी तैनात हुई थी उसकी भी बदली कर दी गई हैं। उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि राज्य के लोगों को आप सरकार से इस प्रकार के बदलाव की उम्मीद नहीं थी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी इस समस्या का शीघ्र हल न किया गया तो वे संघर्ष करने को मजबूर होंगे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here