हमसे जुड़े

Follow us

18.7 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home देश महिला हेरोइन ...

    महिला हेरोइन समेत गिरफ्तार, मामला दर्ज

    New Delhi News
    सांकेतिक फोटो

    Fazilka (रजनीश रवि) जिला फाजिल्का की पुलिस द्वारा असामाजिक अंसारा एवं मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत फाजिल्का थाना सिटी पुलिस ने मुखबिर सूचना एक महिला नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के पास 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 22, 61, 85 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    जांच अधिकारी कृष्ण लाल ने बताया कि वह साथी कर्मचारियों समेत थाना सिटी एरिया में गश्त पर थे। मुखबिर ने पुलिस को दी सूचना कि सीमा रानी पत्नी मोहन सिंह फाजिल्का हेरोइन बेचने का काम करती है। आज भी वह हेरोइन बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड करके सीमा रानी को 20 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा महिला को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here