हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जनता आज मौजूद...

    जनता आज मौजूदा सरकार की नीतियों से दुखी: बुल्ले शाह

    Panipat
    जनता आज मौजूदा सरकार की नीतियों से दुखी: बुल्ले शाह

    पानीपत…. सन्नी कथूरिया। शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र (बुल्ले) शाह अपने निवास स्थान मॉडल टाउन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बुल्ले शाह ने कहा कि शहर की जनता आज मौजूदा सरकार की नीतियों से दुखी है उनकी बात सुनने वाले कोई नही है उन सभी शहरवासियों की दुख तकलीफ सुनने के लिए आने वाली 18 जून को शाम 5 बजे कांग्रेस पार्टी की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम मे शहर की जनता सीधा अपने नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा से सवाल जवाब करेंगे।

    आप सीधा ही भूपेंद्र सिंह हुड्डा से अपनी बात रख सकते हैं। जनसंवाद कार्यक्रम हुड्डा सेक्टर 11/12 के SDVM स्कूल के प्रांगण मे होगा। बुल्ले शाह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया की शहर के लोगो के पास घर घर जा कर इसका निमंत्रण देंगे और शहर के लोगो की दुख तकलीफ दूर करने का प्रयास करेंगे जैसे हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के मध्यनजर हर घर जाकर लोगो को निमंत्रण दिया था इसी तरह घर-घर जाकर लोगों को इस कार्यक्रम के बारे में बताएंगे।

    बंद कमरे में कैसा खुला दरबार.. वीरेंद्र शाह

    नगर निगम द्वारा लगाए गए खुले दरबार के बारे में जब कांग्रेसी नेता वीरेंद्र शाह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खुला दरबार हमेशा खुले में होता है पहली बार देखा कि बंद कमरे में भी खुला दरबार लगाया जाता है। यह कैसा खुला दरबार हुआ। इस सरकार के नियम सबसे अलग है जिसको कोई नहीं समझ सकता केवल उनके नेता ही समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि जनता को खून के आँसू रुला कर जनता दरबार लगा रहे है।

    सरकार के नेताओं के वादे कभी पूरे नहीं होते..शाह

    बुल्ले शाह ने कहा कि प्रदेश सरकार के नेता शहर वासियों को लंबे लंबे वादे जरूर करते हैं लेकिन वह कभी पूरे नहीं होते ऐसे कई उदाहरण है जो शहर की के सामने ही हैं।करोडो खर्च करने के बाद भी ऐतिहासिक हाली पार्क में पानी की एक बूंद तक नहीं देखने को मिलती। उन्होंने कहा कि जैसे ही उनकी सरकार आएगी उसके ठीक एक माह बाद हाली पार्क मे पानी के साथ एक ऐसा उदाहरण पेश करेंगे जिससे शहरवासी खुश नजर आएंगे।

    राजनीति व्यक्ति हमेशा चुनाव की तैयारी में रहता है: वीरेंद्र

    प्रेस वार्ता में वीरेंद्र शाह से पूछा गया कि क्या चुनाव नजदीक आने वाले हैं चुनाव की तैयारी को लेकर आप जनता से जनसंवाद कार्यक्रम कर रहे हो तो उन्होंने कहा कि
    राजनीति व्यक्ति हमेशा चुनाव की तैयारी में रहता है। लगातार कांग्रेस पार्टी लोगों की समस्याओं के लिए आवाज उठाती आ रही है। 2024 के चुनावो में वह दिन दूर नही जब जनता भाजपा को उखाड़ कर कांग्रेस को सत्ता मे लाएंगे।

    महिला खिलाड़ियों के साथ दुर्व्यवहार गंभीर विषय: शाह

    दिल्ली के जंतर मंतर पर देश के गौरव देश की शान पहलवान बेटियां धरने पर बैठे हैं इससे दुर्भाग्यपूर्ण विषय और क्या हो सकता है। कांग्रेस पार्टी पहलवानों का समर्थन करती है और उनके हक दिलवाने के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा की न्यायपालिका इसका जवाब देगी, और जल्द उन मंत्रियों की गिरफ्तारी होगी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here