हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home देश जालंधर जीत के...

    जालंधर जीत के बाद सीएम Bhagwant Mann का बड़ा बयान, जानिये क्या कहा…

    Bhagwant-Mann
    जालंधर जीत के बाद सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान

    जालंधर जीत सरकार के कार्यों पर मुहर : मान

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann ने शनिवार को जालंधर उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू की जीत को उनकी सरकार के पिछले लगभग 14 महीनों के कार्यों पर जनता की मुहर करार दिया। मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित किया, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी पार्टी धर्म, जातपात की राजनीति नहीं करती और उसके मुद्दे शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर आदि होते हैं। उन्होंने पार्टी वालंटियरों को बधाई दी और कहा कि जीत ने उनकी जिम्मेवारी और बढ़ा दी है।

    2024 में पार्टी पंजाब में अच्छा प्रदर्शन करेगी | Bhagwant Mann

    विपक्ष की राजनीति पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वह उन्हें भी बधाई देना चाहेंगे, जिन्होंने उनको गालियां दीं, आपत्तिजनक, अनापशनाप बातें कीं और निजी हमले किये। उनका इशारा संभवत: एक मंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मामले को उछालने पर था।

    उन्होंने कहा कि वह समय गया जब किसी पर इल्जाम लगा दो, वोट मिल जाते थे। मान ने कहा कि आज लोग सोचते हैं कि उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी कि नहीं। पिछले साल संगरूर लोकसभा उपचुनाव में हार के बारे में एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उसे भी सर माथे लिया था और विश्लेषण किया कि कहां क्या गलती हुई, उसे सुधारने की कोशिश की। उन्होंने दावा किया कि 2024 में पार्टी पंजाब की सभी तेरह सीटें जीतने की कोशिश करेगी।

    यह भी पढ़ें:– सीबीएसई की परीक्षाओं में गोल्डन पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here