हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home चंडीगढ़ पंजाब में गैं...

    पंजाब में गैंगस्टर पर पुलिस और एनआईए का सबसे बड़ा एक्शन

    Abohar News
    सांकेतिक फोटो
    पंजाब पुलिस, एनआईए द्वारा गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों के 143 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एन. आई. ए.) के साथ सांझे आॅपरेशन के अंतर्गत राज्य भर में एक ही समय पर गैंगस्टरों और समाज विरोधी तत्वों के 143 से अधिक ठिकानों पर घेराबन्दी और तलाशी आॅपरेशन (सीएएसओ) चलाया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बुधवार को बताया कि इस (सीएएसओ) आॅपरेशन को सभी 28 पुलिस जिलों में अंजाम दिया गया था, जिसमें, एन. आई. ए. ने पंजाब पुलिस के सहयोग से गैंगस्टरों के 58 ठिकानों पर छापेमारी की।

    यह भी पढ़ें:– भिवानी पुलिस को मिली कामयाबी बड़ी भारी, धर गए चार राज्यों के नशा व्यापारी

    जबकि, पंजाब पुलिस ने गैंगस्टरों  (Gangsters) और समाज विरोधी तत्वों के 143 ठिकानों पर तलाशी और जाँच आपरेशन (सी. ए. एस. ओ.) चलाया। इस दौरान पंजाब पुलिस की कम से कम 125 पार्टियाँ, जिनमें 1200 से अधिक पुलिस मुलाजीम शामिल थे, ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

    अपराधियों की पूछताछ के बाद छापेमारी की योजना बनाई गई

    डीजीपी ने कहा कि सीपीज/एसएसपीज को निर्देश दिए गए थे कि वे निजी तौर पर इन छापेमारियों की निगरानी करें और अपेक्षित संख्या में पुलिस टीमों (Police Teams) की संख्या तैयार की जाये जिससे एक ही समय अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में गिरफ्तार किये गए गैंगस्टरों और अपराधियों की पूछताछ के बाद छापेमारी की योजना बनाई गई थी। विशेष डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि पुलिस टीमों से तरफ से घरों और अन्य परिसरों की गहराई से तलाशी के लिए गई है और मोबाइल फोनों और ओर इलेक्ट्रानिक उपकरणों से डाटा भी एकत्रित

    किया गया है, जिसको फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों को अपराधियों/गैंगस्टरों की स्थिति का जायजा लेने के लिए भी कहा गया है जिससे यह पता लगाया जा सके कि क्या वे जेल में है, जमानत पर हैं, बरी हो गया है या भगौड़ा है। स्पेशल डीजीपी ने बताया कि और जांच के लिए कई और व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया है और उनके कब्जे में से आपराधिक सामग्री जब्त की गई है। इस सम्बन्ध में से आगे पूछताछ की जा रही है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों (Police Teams) से तरफ से हथियार लायसेंसों की भी जांच की गई और अस्ले की सोर्सिंग के बारे भी लोगों से पूछताछ की गई। इसके इलावा, आगे जांच के लिए विदेश आधारित पारिवारिक सदस्यों की यात्रा के विवरण, विदेशों से बैंकों के लेन-देन और वेस्टर्न यूनियन और जायदाद सम्बन्धी विवरण इकठ्ठा किये गए। पुलिस टीमों ने ठिकानों पर तैनात वाहनों की भी जांच की और ‘वाहन’ मोबाइल एप के द्वारा उनके रजिस्ट्रेशन नंबरों की पुष्टि की। उल्लेखनीय है कि आॅपरेशन का उद्देश्य समाज विरोधी तत्वों के गठजोड़ को तोड़ना था, जोकि राज्य की सख़्त मेहनत से प्राप्त की शान्ति को भंग करने की भद्दी कोशिशें करते रहते हैं। ऐसे छापे आम लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के साथ-साथ समाज विरोधी तत्वों में पुलिस का डर पैदा करने में भी मदद करते हैं।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here