हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home स्वास्थ्य घर परिवार तुतलाने से छु...

    तुतलाने से छुटकारा पाने का उपाय | Totlapan Ka ilaj

    msg-tips
    तुतलाने से छुटकारा पाने का उपाय msg-tips

    तुतलापन कैसे दूर करें, उसके कारण और लक्षण (Totlapan Ka ilaj) और पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के टिप्स आपको बताने जा रहे हैं। जैसे कि आप जानते हो कि तुतलाकर बात करना बच्चों की एक आम समस्या है जो अक्सर छोटे बच्चों में पाई जाती है पर अगर इसका समय पर उपाय कर लें तो यह बड़ी समस्या उत्पन्न नहीं होती।

    आइये जानते हैं इसके लक्षण | Totlapan Ka ilaj

    1. बच्चों का धीरे बोलना

    2. बोलने में समय लगाना

    3.शब्द का उच्चारण करने में वक्त लगना।

    4.मुश्किल शब्दों का प्रयोग कम करना।

    5. शब्दों का क्रमवार गलत करना।

    6.दूसरे बच्चों के मुकाबले में शब्दावली कम होना।

    7.आत्मविश्वास की कमी होना।

    इसको कैसे खत्म किया जा सकता है |

    Totlapan Ka ilaj

    पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां (MSG Tips) फरमाते हैं कि छोटे बच्चों में और कई बार बड़े बच्चों में तुतलापन पाया जाता है। इसके लिए रोजाना 8-10 बादाम रात को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह बादामों में थोड़ी मिश्री डालकर पीस लें व उसमें मक्खन मिला लें। इस मिश्रण का सेवन करने के बाद एक घंटा पानी न पीएं। सुमिरन करके खाना लें, परेशानी दूर हो जाएगी।

    आंवला: तुतलाकर बोलने वाले बच्चों को रोजाना एक हरा आंवला चबाकर खिलाना चाहिए यह जीभ को पतला करता है आवाज को साफ करता है मुंह की गर्मी को दूर करता है और तुतलाना को ठीक कर देता है।

    मक्खन और कालीमिर्च: बच्चों का इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप कुछ दिन तक रोजाना सुबह मक्खन में काली मिर्च पाउडर मिलाकर खिलाएं इससे बच्चों का तुतलाना ठीक हो जाएगा और बोलचाल व आवाज साफ हो जाएगी।

    धनिया: धनिया और अमलतास का गूदा मिलाकर अच्छी तरह बारीक पीस लें फिर इसमें से तीन चम्मच रोजाना एक गिलास पानी में घोलकर कुल्ला करें कुछ महीने ऐसा कुल्ला करने से तुतलाना ठीक हो जाता है आवाज साफ निकलने लगती है।

    ये खिलाएं बच्चों को | Totlapan Ka ilaj

    • बच्चों को सबज़ियो में मेथी, पालक , चौलाई , लौकी, शलजम खिलाना चाहिए।
    •  बच्चों को फलों में अंगूर , अनार , पपीता, सेब, कलौंजी और आवंला खिलाना चाहिए।
    •  बच्चों को रात को सोते समय दूध में खजूर या छुआरा उबालकर खिलाना चाहिए।
    •  बच्चों को मक्खन में पिसी हुई बादाम मिलाकर खिलाना चाहिए।
    •  बच्चों को गेहूं के आटे की रोटी , चावल, मूंग , अरहर और मसूर की दाल खिलाना चाहिए।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here