हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home सरसा किसानों का धर...

    किसानों का धरना रहेगा जारी : चौपटा में किसानों व कृषि विभाग के अधिकारियों के बीच वार्ता बिफल

    Sirsa News
    किसानों को आश्वासन देते कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. बाबूलाल

    बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर आने से किया मना | (Sirsa News)

    नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। तहसील कार्यालय में शुक्रवार को किसानों ने मांगों को लेकर धरना जारी रखा। किसानों (Farmer) के बीच कृषि विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर रामप्रताप सिहाग व उपनिदेशक डा. बाबूलाल कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया। उन्होंने किसानों को जल्द ही बीमा क्लेम दिलाने की बात कही। किसानों बीच जैसे ही कृषि विभाग के उपनिदेशक ने संबंधित बीमा कंपनी के कर्मचारियों को मौके पर पहुंचने के लिए आग्रह किया। मगर बीमा कंपनी के कर्मचारियों ने कृषि विभाग के अधिकारियों के अधीन न होते हुए आने से मना कर दिया।

    यह भी पढ़ें:– ..तो फिर थम सकते हैं हरियाणा रोडवेज के चक्के

    किसानों ने कहा बीमा कंपनी से बात करें भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने मांगों को लेकर धरना लगाया हुआ है। इसी को लेकर सुबह दस बजे से ही किसान धरना स्थल पर पहुंचने लगे। इसी दौरान किसानों के बीच कृषि उपनिदेशक डा. बाबूलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को बीमा कंपनी से दिलाने की बात कही। इस पर किसानों ने कहा कि संबंधित कंपनी के कर्मचारियों को मौके पर बुलाया जाए। इसके लिए किसानों ने कहा कि बीमा कंपनी के कर्मचारियों से हमारे सामने बात करें।

    कंपनी के कर्मचारियों ने आने से किया मना | (Sirsa News)

    कृषि विभाग के उपनिदेशक डा. बाबूलाल किसानों की बीच तीन घंटे तक बैठे रहे। उन्होंने जैसे ही बीमा कंपनी के कर्मचारियों को मौके पर बुलाना चाहा। उन्होंने धरना स्थल पर आने से जहां मना कर दिया। वहीं कर्मचारियों ने कहा कि हम आपके अधीन नहीं है। इससे किसानों का भी बीमा कंपनी के प्रति रोष बढ़ा गया।

    Nathusari Chopta

    हमारी मांग पर कोई ध्यान नहीं

    भारतीय किसान (Farmer) यूनियन के जिला अध्यक्ष भरत सिंह झाझड़ा व महासचिव अमन बैनीवाल ने कहा कि किसानों की मांगों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। जबकि सरकार कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की मांग 2022 का बीमा क्लैम व मुआवजा जारी किया जाए, सीएससी सेंटर के द्वारा रद्द हुए बीमे को बहाल करें, गेहूं व सरसों की समय पर खरीद व समय पर भुगतान किया जाए। हर साल बीमा व मुआवजा देने की निश्चित तिथि तय की जाए।

    जब तक मांग पूरी नहीं होगी। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर सरपंच सुभाष बैनीवाल, किसान नेता दिवान सहारण, नरेंद्र, जगदीश चाड़ीवाल, जगत पाल चाहरवाला, संदीप कासनियां, सुंदर शाहपुरिया, नेशी औलख, देव कुमार, रोहताश कुमार, सुरेंद्र कासनिया, रविंद्र कासनिया मौजूद रहे।

    बीमा कंपनी हमारा सहयोग नहीं कर रही है। हमने इसी को लेकर उच्च अधिकारियों को बीमा कंपनी की शिकायत लिखी है। किसानों को बीमा दिलाने का कार्य किया जा रहा है।
                                                                                               डा. बाबूलाल उपनिदेशक, कृषि विभाग

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here