हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More

    Warish Punjab De: जानिये ‘वारिस पंजाब दे’ का अगला ‘वारिस’ कौन होगा?

    Amritpal-Singh
    जानिये 'वारिस पंजाब दे' का अगला 'वारिस' कौन होगा?

    चंडीगढ़। Amritpal Singh News खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस ने असम की डिब्रूगढ़ जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं अमृतपाल सिंह के 9 साथियों को पहले ही पंजाब पुलिस एनएसए के तहत गिरफ्तार कर असम की डिब्रूगढ़ जेल भेज चुकी है। इसके साथ ही असम पुलिस के एलीट ब्लैक कैट कमांडो, सीआरपीएफ (सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स) और जेल के सुरक्षाकर्मियों को जेल के आसपास तैनात किया गया है। वहीं अमृतपाल सिंह अब सलाखों के पीछे हैं तो अब ‘वारिस पंजाब दे’ (Warish Punjab De) का अगला ‘वारिस’ कौन होगा? क्या जेल में बंद अमृतपाल ही इसका वारिस रहने वाला है या फिर कोई और?

    आपको बता दें कि ‘वारिस पंजाब दे’ (Warish Punjab De) की शुरूआत दीप सिद्धू ने की थी। लेकिन एक्‍टर दीप सिद्धू की सोनीपत हादसे में मौत हो थी। उसके बाद अमृतपाल सिंह ‘वारिस पंजाब दे’ का मुखिया बनाया गया था लेकिन अब वो सलाखों के पीछे है। अमृतपाल जब फरार चल रहा था तो दीप सिद्धू के भाई मनदीप सिद्धू ने बताया था कि अमृतपाल सिंह की ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख के रूप में नियुक्ति अवैध थी। क्योंकि ये संगठन उनके भाई ने स्थापित किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अब वारिस पंजाब दे चीफ का नया वारिस दीप सिद्धू का भाई बन सकता है। फिलहाल अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here