हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी विवाहिता की ध...

    विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

    Amroha Crime
    विवाहिता की धारदार हथियार से हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी

    पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

    कपिल कुमार
    अमरोहा जनपद के हसनपुर में एक मोहल्ले की महिला का शव उसके (Amroha Crime) ही घर से कुछ दूरी पर खाली पड़े प्लॉट में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

    नगर के मोहल्ला कोट पूर्वी शिव मंदिर के पीछे की निवासी 30 वर्षीय मिथलेश पत्नी बिट्टू का शव उसके ही घर से 500 मीटर की दूरी पर एक खाली पड़े प्लॉट में पड़ा मिला। शव के आसपास खून पड़ा हुआ था। पास में ही डिब्बा पड़ा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि महिला शौच के लिए गई थी, तभी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है।

    लोगों ने बताया कि जिस महिला की हत्या हुई है उसने 5 साल पूर्व जाटव बिरादरी के लड़के से कोर्ट मैरिज की थी। जबकि महिला खड़गवंशी बिरादरी से थी। रविवार की रात्रि बिट्टू के तहरे भाइयों से मारपीट हुई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की है। मृतक महिला के पति बिट्टू ने बताया कि मेरे तहेरा भाई ने कुछ लोगों के साथ मिलकर रात में मेरी पत्नी से झगड़ा किया था। जिसमें ई-रिक्शा को लेकर विवाद हुआ था। इन्हीं ने मेरी पत्नी की हत्या की है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक महिला की दूसरी शादी हुई थी। जांच पड़ताल कराई जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here