हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home देश साक्षी मर्डर ...

    साक्षी मर्डर केस पर अभी की बड़ी खबर

    Delhi News
    Delhi Crime

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। राजधानी दिल्ली के बाहरी-उत्तरी (Sakshi Murder Case) जिले में 16 साल की एक लड़की की निर्मम हत्या के आरोपी युवक को पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजा बंथिया ने बताया कि आरोपी मोहम्मद साहिल (20) को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया गया है। वह रेफ्रिजरेटर और ए सी का मैकेनिक है। उन्होंने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने की कोशिश की जा रही है।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि दिल दहला देने वाली यह घटना (Sakshi Murder Case) रविवार रात को शाहाबाद डेरी थाना क्षेत्र के जेजे कॉलोनी के बी. ब्लॉक में हुई थी।‌ बताया जाता है कि पीड़िता एक जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए जा रही थी। इसी दौरान पहले से उसे जानने वाला साहिल ने उसे रोका और फिर उस पर किसी तेजधार हथियार से कई वार किए। फिर पत्थर मार कर सिर कुचल दिया। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया जाता है कि पीड़िता साक्षी और साहिल के बीच दोस्ती थी लेकिन घटना से कुछ दिन पहले किसी वजह से दोनों के बीच कहासुनी के बाद बातचीत बंद हो गई थी। इस वजह से साहिल साक्षी से बेहद नाराज था। इस बीच रविवार को दोनों का अचानक आमना-सामना हुआ। आरोप है कि साहिल ने उस पर हमला कर दिया।

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि साक्षी जेजे कॉलोनी में (Sakshi Murder Case) अपने परिवार के साथ रहती थी। उसके पिता मजदूरी करते हैं। उनकी शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इस मामले में वायरल एक सीसीटीवी वीडियो की प्रारंभिक जांच के बाद तत्काल छह टीमें बनाई गईं। इस दौरान साहिल के बारे में पुलिस को बुलंदशहर में अपने एक रिश्तेदार के यहां छिपे होने की सूचना मिली। इस आधार पर पुलिस ने वहां छापा मारा और गिरफ्तार कर लिया।

    एक फोन कॉल से खुल गई साहिल की पोल | Sakshi Murder Case

    वहीं, साक्षी की मौत की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना पाकर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस मृतका के परिवार के पास पहुंची। जहां उन्होंने हत्यारे की पहचान साहिल के तौर पर बताई। इसके बाद पुलिस साहिल के घर पहुंची, वह घर पर मौजूद नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सर्विलांस का सहारा लिया। तभी साहिल की बुआ ने फोन कर साहिल के पहुंचने की खबर उसके पिता को दी। इस फोन कॉल से पुलिस उसकी लोकेशन पता करने में सफल रही। इसके बाद दिल्ली पुलिस की टीम साहिल के पिता के साथ बुलंदशहर के पहासू थाना क्षेत्र के अटेरना गांव पहुंची। जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here