हमसे जुड़े

Follow us

16.8 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home देश देशद्रोह कानू...

    देशद्रोह कानून पर इस नेता ने दिया बड़ा बयान

    Shashi Tharoor
    Shashi Tharoor देशद्रोह कानून पर इस नेता ने दिया बड़ा बयान

    राजद्रोह कानून पर सरकार की सक्रियता चौंकाने वाली : थरूर

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने राजद्रोह कानून को (Sedition Law) लेकर विधि आयोग के प्रस्तावों को उच्चतम न्यायालय की भावना के प्रतिकूल बताते हुए कहा है कि इस कानून पर सरकार की सक्रियता चौंकाने वाली है। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य ने कहा कि इस कानून का बार-बार दुरुपयोग होता रहा है इसलिए वह लोकसभा में निजी विधेयक लाकर इस कानून में संशोधन की बात कर चुके हैं। कांग्रेस ने भी 17वीं लोकसभा के चुनाव से पहले अपने घोषणापत्र में इस कानून को बदलने की बात कही थी।

    देशद्रोह कानून के दुरुपयोग को रोका जा सकता है | Sedition Law

    उन्होंने इस कानून को लेकर सरकार के कदम को चौंकाने वाला बताया और कहा, ‘यह चौंकाने वाला है और इसका विरोध किया जाना चाहिए। इस कानून का अक्सर दुरुपयोग किया जाता रहा है। इस कानून में सुधार होगा तो देशद्रोह कानून के दुरुपयोग को रोका जा सकता है। कांग्रेस सांसद ने कहा, ‘राजद्रोह को लेकर मेरा 2014 का निजी विधेयक और काँग्रेस पार्टी का 2019 का घोषणापत्र इसमें संशोधन को लेकर समर्थन देते हैं ताकि इसे उच्चतम न्यायालय की भावना के अनुरूप बनाया जा सके।

    देश के शीर्ष न्यायालय ने 2022 में भारतीय दंड संहिता की धारा 124ए के तहत राजद्रोह कानून को ठंडे बस्ते में रखने और केंद्र तथा राज्य सरकारों से इस कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज करने से परहेज करने को कहा था। गौरतलब है की कांग्रेस पार्टी ने भी इस कानून को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और सरकार की इस कदम को विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here