2000 Rupee Note: दो हजार के नोटों पर आई ये बड़ी जानकारी, जानें पूरी खबर

2000 Rupee Note
दो हजार के नोटों पर आई ये बड़ी जानकारी, जानें पूरी खबर

नई दिल्ली। 2000 Rupee Note: अगर आपके पास 2 हजार रुपये का फटा हुआ नोट है तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। आरबीआई (RBI) ने 2 हजार रुपये के नोटों को सकुर्लेशन से बाहर करने का फैसला किया है। अगर किसी व्यक्ति के पास 2 हजार रुपये फटे हुए हैं तो आपको उसके बदले में कितनी कीमत मिलेगी।

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक के नियम के अनुसार, कटे-फटे नोटों को भी बदला जा सकता है। भारत में फटे नोटों को एक्सचेंज करने के नियम थोड़े भिन्न है। रिजर्व बैंक के अनुसार फटे हुए नोटों को बदलने पर पेमेंट उसकी स्थिति के हिसाब से दिया जाएगा। आपके पास दो हजार रुपये का फटा हुआ नोट है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। उसके बदले में आपको पैसा मिलेगा।

फटे हुए नोट पर कितनी मिलेगी कीमत | 2000 Rupee Note

आरबीआई के अनुसार, फटे नोटों का उसकी स्थिति पर निर्भर करता है। रिपोर्ट के अनुसार दो हजार रुपये के नोट की लंबाई 16.6, चौड़ाई- 6.6 और एरिया 109.56 होता है। ऐसे में 200 नोट का 88 वर्ग सेंटीमीटर होने पर पूरा पैसा मिलेगा वहीं 44 वर्ग सीएम पर आधा ही पैसा मिलेगा।

कहां कराए जमा पैसा | 2000 Rupee Note

आपको बता दें कि बैंक ग्राहकों से कटे-फटे नोटों को बदलने के लिए कोई भी चार्ज नहीं लेता है, लेकिन वह ज्यादा खराब स्थिति वाले नोटों को बदलने से मना कर सकता है। जिन नोटों की स्थिति ज्यादा खराब होती है उनको आप आरबीआई के कार्यालय में जमा करा सकते हैं।

बैंक जाने से पहले चेक कर ले लिस्ट

अगर आप बैंक में 2 हजार के नोटों की अदला-बदली (2000 Note Exchange News) करने जा रहे हो तो यह खबर आपके लिए है। जी हां! जानकारी के अनुसार आरबीआई (RBI) के बैंक हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, जून माह में 12 दिन बैंकों में कोई काम-काज नहीं होगा। रिपोर्ट के अनुसार इन दिनों पर बैंक ब्रांचों में जारी 2 हजार रुपये के नोटों की अदला बदली की प्रक्रिया पर भी ब्रेक रहेगी। भारत के अलग-अलग राज्यों में होने वाले आयोजनों और त्यौहारों के मौके पर बैंकों में छुटिटयां एक राज्य से दूसरे राज्य में अलग-अलग हो सकते हैं। गौरतलब है कि बीते 19 मई 2023 को 2,000 रुपये के गुलाबी नोटों को सकुर्लेशन से बाहर करने का ऐलान किया था। इन बंद किए गए नोटों को बदलने की प्रक्रिया 23 मई से शुरू हो गई है, जो कि 30 सितंबर तक जारी रहेगी।

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत ने राजस्व घाटा लक्ष्य को हासिल किया | 2000 Note Exchange News

वित्त वर्ष 2022-23 में भारत का राजस्व घाटा जीडीपी के 6.4 प्रतिशत रहने के लक्ष्य को हासिल कर लिया है। वित्त मंत्रालय द्वारा आज यहां जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2022-23 में सरकार की कुल राजस्व प्राप्तियां 24.56 लाख करोड़ रुपये रहा है जबकि व्यय 41.89 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें राजस्व प्राप्तियां 23.84 लाख करोड़ रुपये रहा है। इसमें कर राजस्व 20.97 लाख करोड़ रुपये और गैर कर राजस्व 2.86 लाख करोड़ रुपये रहा है। सरकार ने मार्च में समाप्त वित्त वर्ष में 17.33 लाख करोड़ रुपये के राजस्व घाटा का लक्ष्य रखा था लेकिन बाद में उसे पुनरीक्षित कर 17.55 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया था जो जीडीपी का 6.4 प्रतिशत है।

जून में ये दिन रहेंगे बैंक बंद | 2000 Note Exchange News

  • 4 जून 2023- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 10 जून 2023- दूसरे शानिवार की छुट्टी
  • 11 जून 2023- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 15 जून 2023- वीरवार, राजा संक्रांति के दिन (इस दिन ओडिशा और मिजोरम में बैंक रहेंगे बंद)
  • 18 जून 2023- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 20 जून 2023- शानिवार, रथ यात्रा की छुट्टी (इस दिन ओडिशा और मणिपुर में बैंक रहेंगे बंद)
  • 24 जून 2023- बुधवार, महीने की चौथा शानिवार
  • 25 जून 2023- रविवार की साप्ताहिक छुट्टी
  • 26 जून 2023- सोमवार, खर्ची पूजा की छुट्टी (इस दिन त्रिपुरा में बैंक रहेंगे बंद)
  • 28 जून 2023- बुधवार, ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और केरल में बैंक रहेंहे बंद)
  • 29 जून 2023- वीरवार, ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन देशभर में बैंक में रहेंगे)
  • 30 जून 2023- शुक्रवार, रीमा-ईद-उल-अजहा की छुट्टी (इस दिन मिजोरम औप ओडिशा में बैंक रहेंगे बंद

सावधान! महंगा न पड़ जाए जन धन खाते में 2000 के नोट जमा करवाना | 2000 Note Exchange News

आपके नाम से या आपके परिवार वालों के नाम पर कोई जन-धन खाता खुला है तो सतर्क हो जाइए। यदि ऐसे खाते में बड़े पैमाने पर 2,000 रुपये का नोट (2000 Rupee Note) जमा होता है तो आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की जांच के जद में आ सकते हैं। विभाग को अंदेशा है कि 2,000 रुपये के नोट में ब्लैकमनी रखने वाले किसी जन धन खाताधारक का उपयोग कर अपना नोट बदलवा सकते हैं। इसलिए इस तरह के खाते की स्क्रूटिनी की तैयारी है।

यह भी पढ़ें:– मंडप छोड़ भागा दूल्हा, दुल्हन ने धर दबोचा

खाते में संदिग्ध होगा लेनदेन तो बैंक करेगा रिपोर्ट | 2000 Note Exchange News

एक सरकारी बैंक के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आयकर विभाग से उनके पास निर्देश आते ही रहते हैं। जन धन खाते पर तो इसलिए खास नजर रहती है। किसी जन धन खाते में यदि ‘संदिग्ध’ लेनदेन होता है उसकी रिपोर्टिंग होती है। आयकर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस बारे में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का भी यूज किया जाएगा। उन्हें लगता है कि ब्लैकमनी रखने वाले अपने 2,000 रुपये के नोट को बदलने के लिए कुछ इसी तरह की जुगत भिड़ा सकते हैं।

अभियान चलाकर खोला गया था जन धन खाता | (2000 Rupee Note)

इस समय गरीब तबके के अधिकतर लोगों के पास जन धन खाता है। दरअसल, समाज में हाशिये पर जीवन बिता रहे लोगों को भी बैंक के नेटवर्क से जोड़ने या फाइनेंशियल इंक्लूजन करने के लिए कई साल पहले जन धन खाता खोलने का अभियान चला था। इस समय देश के अधिकतर गरीब परिवार के पास कम से कम एक जन धन खाता जरूर है। कुछ मामलों में देखा गया है कि इस तरह के खाताधारकों के खाते का कुछ स्वार्थी तत्व दुरुपयोग भी करते हैं। ऐसे ही संदिग्ध खातों पर आयकर विभाग की नजर है।