हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Tuesday, March 3, 2026
More
    Home राज्य उत्तराखण्ड क्रिकेटर आकाश...

    क्रिकेटर आकाश मथवाल ने धामी से की भेंट

    Akash Madhwal
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व क्रिकेटर आकाश मधवाल।

    देहरादून (सच कहूँ न्यूज)। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर क्रिकेटर आकाश मधवाल (Akash Madhwal) ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ज्ञातव्य है कि उत्तराखंड के क्रिकेटर श्री मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी एवं संजय सिंह भी उपस्थित थे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here