हमसे जुड़े

Follow us

23 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चेयरमैन पति क...

    चेयरमैन पति कुलदीप बालियान का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    Rampur News
    Rampur News चेयरमैन पति कुलदीप बालियान का गर्मजोशी से हुआ स्वागत

    बोले,क़स्बे का विकास करना ही प्राथमिकता

    सच कहूँ/तारिक़ सिद्दीक़ी

    Rampur मनिहारान नवनिर्वाचित चेयरपर्सन के प्रतिनिधि पति का आजाद कॉलोनी में पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
    मंगलवार को नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान कस्बे के दिल्ली नानौता रोड स्थित आजाद कॉलोनी में नौशाद सैफी के आवास पर पहुंचे जहां मौजूद लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान कुलदीप बालियान ने कहा कि नगर की जनता ने जिस प्यार के साथ वोट देकर हम पर विश्वास जताया है।लोगों के उस विश्वास पर पूरी तरह खरा उतरने का काम करेंगे। नगर का चहुमुखी विकास कराना ही उनकी प्राथमिकता है।

    उन्होंने कहा कि नगर की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं की जानकारी व उनके समाधान पर चर्चा की जा रही है। जल्द ही सभी समस्याओं को बोर्ड की बैठक में रख प्रस्ताव पारित कराकर समाधान कराया जाएगा। कहा कि यह नगर उनका घर और नगरवासी उनके परिवार की तरह है। अपने घर और परिवार की पूरी ईमानदारी के साथ सेवा करेंगे। इस दौरान वरिष्ठ समाजसेवी मास्टर महबूब सैफी,बसपा नेता रविन्द्र चौधरी,सभासद आफ़ताब मलिक,नफीस सैफी, सन्नी कुमार,जयपाल सिंह,नवीन कुमार,शिव कुमार,आस मोहम्मद सैफी,प्रीतम सिंह,मोहम्मद अरशद,मुजम्मिल सैफी,सरफराज सैफी,मुदस्सिर सैफी, आसिफ सैफी, नवाजिश कुरेशी आदि लोग मौजूद रहे।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here