हमसे जुड़े

Follow us

22.1 C
Chandigarh
Sunday, April 5, 2026
More
    Home राज्य पंजाब बाइक को बोलेर...

    बाइक को बोलेरो ने मारी टक्कर, तीन घायल

    Abohar Road Accident
    Abohar Road Accident:- उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल।

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। जिला फाजिल्का (Fazilka) के गांव कोडियांवाली से अपनी बहन को मायके से गांव केराखेड़ा में ससुराल छोड़ने आ रहे व्यक्ति की बाइक को एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी जिससे बाईक सवार व्यक्ति, उसकी बहन और मासूम भांजा घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

    जानकारी के अनुसार कोडियांवाली (Kodianwali) निवासी सुभाष कुमार आज अपनी बहन रानी और भांजे विहान को बाईक पर सवार होकर गांव केराखेड़ा में उसके ससुराल छोड़ने के लिए आ रहा था तो गांव पन्नीवाला के निकट एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे वे तीनों सड़क पर गिरकर बुरी तरह से घायल हो गए। बोलेरो चालक ने ही उन्हें अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रुप से घायल हुए तीनों का ईलाज सरकारी अस्पताल में करवाया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार इन सभी के सिर पर गहरी चोटें आई है और उनको सिटी स्कैन करवाने का परामर्श दिया गया है।

    यह भी पढ़ें:– पानीपत पुलिस पर गृहमंत्री अनिल विज का एक्शन

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here