हमसे जुड़े

Follow us

17.5 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home सरसा बिजली मंत्री ...

    बिजली मंत्री ने किया सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन, ग्रामीणों की समस्याएं सुनी

    Ranjit Singh
    बिजली मंत्री गांव खारिया में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते हुए।

    खारियां (सच कहूँ न्यूज)। बिजली मंत्री रणजीत सिंह (Ranjit Singh) ने बीते रविवार देर शाम को गांव खारियां में करीब एक करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक केंद्र का उदद्द्घाटन किया। मंत्री का गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर बिजली मंत्री ने गांव खारियां व आसपास के गांवों के ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। (Ranjit Singh)

    इस मौके पर ग्रामीणों ने पीने के पानी, नहर पानी, बिजली सप्लाई, पक्की सड़कें बनवाने सहित अन्य मांगें रखी, जिस पर बिजली मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राथमिकता के तौर पर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। बिजली मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा जनकल्याण के लिए अनेक अनूठी योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। ताकि हर जरूरतमंद व पात्र व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचे। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए उन्होंने कहा कि सरकार समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। (Ranjit Singh)

    सार्वजनिक कार्यों व समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है। आज शायद ही प्रदेश का ऐसा कोई गांव हो, जहां पर विकास कार्य न करवाए जा रहे होंं। ग्रामीण क्षेत्र में विकास परियोजनाओं एवं सार्वजनिक कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा निरंतर ठोस एवं सार्थक निर्णय लिए जा रहे हैं और सरकार की विकासपरक नीतियों के सकारात्मक परिणाम नजर आ रहे हैं। (Ranjit Singh)

    यह भी पढ़ें:– हजारों की नकदी व लाखों का सामान चोरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here