हमसे जुड़े

Follow us

13.1 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान साढ़े चार साल...

    साढ़े चार साल अंदरूनी लड़ाई में व्यस्त रही गहलोत सरकार, अपनी ही पार्टी के आदेशों को नहीं माना चुनाव देखकर रेवड़ियां बांट रहे हैं गहलोत:- पीयूष गोयल

    Jaipur News
    कोटपूतली में पत्रकारों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    ईडी के खिलाफ गहलोत सरकार का बयान, चोर की दाढ़ी में तिनका:- पीयूष गोयल

    • भ्रमित कर चुनाव की राजनीती कर रही गहलोत सरकार, केंद्र के जलजीवन मिशन में भ्रष्टाचार, रेलवे प्रोजेक्ट रूकवाए:- पीयूष गोयल
    • भाजपा चुनावी लाभ के लिए फ्री की घोषणाओं में यकीन नहीं रखती, निरंतर प्रगति के साथ सेवा सुशासन गरीब कल्याण ही ध्येय:- पीयूष गोयल

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को कोटपूतली में पत्रकारों से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एंव सासंद राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने पत्रकारों से केंद्र सरकार की लोककल्याणकारी नीतियों पर संवाद किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि मोदी सरकार संवेदनशील सरकार है,जिसने नौ साल में भारत को पांचवी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था के रूप में खड़ा कर दिखाया है। बिना किसी भेदभाव और नई संभावनाओं के साथ काम किया है। Jaipur News

    पीयूष गोयल ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत चार करोड़ जरूरतमंद लोगों को आवास उपलब्ध कराए जिसमें आठ लाख करोड़ की लागत आई है। इसके अलावा 11.70 लाख लोगों को शौचालय, आयुष्मान योजना में 60 करोड़ लोगों को लाभ पहुंचाया, जंगलो सूदूर गांवो में बसे 3.5 करोड़ लोगों को बिजली कनेक्शन, आयकर गणना में भ्रष्टाचार समाप्त कर छूट दी गई,रोजमर्रा, स्वास्थ, किसानों को सम्मान निधि, फसलों के बीज, खाद्य और सस्ते लोन बांटे हैं।उन्होने कहा कि नौ साल में लंबे समय से अटकी विकास परियोजनाओं का धरातल पर क्रियान्वयन किया है।

    एयरपोर्ट, रेलवे, एक्सप्रेस वे बनाने में मोदी सरकार ने रचनात्मक आयाम स्थापित किए हैं। भारत की मजबूत होती अर्थव्यवस्था के कारण ही आज विश्व भारत की ओर उम्मीद की नजरों से देख रहा है। गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए गोयल ने कहा कि अलवर में चंबल से पानी लाने के लिए केंद्र सरकार ने 5782 करोड़ की योजना को मंजूरी दी है, लेकिन प्रदेश की भ्रष्ट गहलोत सरकार ने उसे भी अटका दिया। कांग्रेस सरकार अपने घोषणा पत्र में किए गए वादे तक पूरे नहीं कर पाई। बेरोजगारी भत्ता और किसानों की कर्जमाफी जैसे वादे सफेद झूंठ निकले। प्रदेश में आज उद्योग,व्यापार चौपट हैं विकास की गति पूरी तरह रूक चुकी है। Jaipur News

    वहीं जब साढ़े चार साल बीत गए तब घोषणाओं के नाम पर आमजन को भ्रमित करने का काम कर रही है। ईडी की एंट्री पर पत्रकार के सवाल के जवाब में पीयूष गोयल ने कहा कि यदि गहलोत सरकार पाक साफ है तो डरने की कहां जरूरत है। कांग्रेस की बौखलाहट बताती है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है। Jaipur News

    कांग्रेस की आपसी कलह पर तंज कसते हुए पीयूष गोयल ने कहा कि साढ़े चार साल कांग्रेस अपने घर के अंदरूनी झगड़े को नहीं निपटा पाई, गहलोत खुद अपनी पार्टी के निर्णयों को नहीं मानते। चुनावी समय में लाभ लेने के लिए आपसी झगड़े को छिपाकर जनता में मुफ्त की रेवड़ियां बांट रहे हैं।

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि गहलोत सरकार मोदी सरकार की योजनाओं को अटका रही है। राजस्थान में एक बड़े रेलवे प्रोजेक्ट के लिए गहलोत सरकार ने लिखित रूप से पत्र लिखकर भू-अधिग्रहण करने से मना कर दिया। जल जीवन मिशन में घरों तक पाईपलाईन बिछाने में गहलोत सरकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है। पत्रकारों से संवाद के दौरान गोयल ने कहा कि गहलोत सरकार के दिन अब लद चुके हैं। प्रदेश में भाजपा की पारदर्शी और सुशासन वाली सरकार बनाने को जनता एकजुट है। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– गुरदासपुर और सरसा में अमित शाह ने विरोधियों को घेरा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here