हमसे जुड़े

Follow us

19.9 C
Chandigarh
Thursday, March 19, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 3डी सरकार पर ...

    3डी सरकार पर अमित शाह को पूर्व मुख्य मंत्री भूपेंद्र हुड्डा का जवाब

    Bhupinder Hooda
    वे मेरे मित्र, दोस्त याद आते हैं: भूपेंद्र हुड्डा

    वे मेरे मित्र, दोस्त याद आते हैं: भूपेंद्र हुड्डा

    रोहतक (नवीन मलिक)। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा (Bhupinder Hooda) ने सरसा रैली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की तरफ से दिए बयान पर पहली बार जवाब दिया। भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अमित शाह मेरे मित्र हैं और दोस्त याद आते हैं।दरअसल, रविवार को सरसा पहुंचे शाह ने निशाने पर हुड्डा रहे। शाह ने कहा था-‘‘कांग्रेस ने हरियाणा में 3डी सरकार चलाई। पहला डी दरबारी, दूसरा दामाद (दिल्ली वाले) और तीसरा डीलर। पहले रोहतक का मुख्यमंत्री होता था, किसी की चिंता नहीं करता था। हुड्डा ने इसका भी जवाब दिया कि उन्होंने पूरे हरियाणा का विकास किया।

    पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रेस वार्ता में कहा कि जजपा और भाजपा गठबंधन स्वार्थ का गठबंधन है। जब तक स्वार्थ रहेगा तब तक चिपके रहेंगे। उन्होंने प्रदेश को विकास की गति से उतारने का आरोप लगाया। हुड्डा ने दावा किया कि 2024 में कांग्रेस की सरकार बनेगी। Bhupinder Hooda

    पूर्व सीएम हुड्डा ने कांग्रेस में गुटबाजी से इनकार करते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी कांग्रेस के नेता एक है। कुमारी शैलजा, रणदीप सुरेजवाला और किरण चौधरी एक मंच पर नहीं दिखाई देते तो उन्होंने कहा कि सब एक मंच पर नहीं पहुंच सकते हैं। कांग्रेस का संगठन न बनने पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा केवल पन्ने तक पहुंची है, इनके पन्ने तो फाड़ दिए है। हम घर-घर तक पहुंच गए।

    कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने अमित शाह की रैली में भाजपा को 10 सीट जीतने के दावे पर कहा कि वे और क्या कहेंगे। यही कहेंगे कि हम जीतेंगे। लेकिन जनता मन बना चुकी है और 2024 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार, मंहगाई, अपराध चरम पर है। Bhupinder Hooda

    सीएम मनोहर लाल या भूपेंद्र हुड्डा : दीपेन्द्र

    चंडीगढ़। राज्यसभा सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए सवाल किया कि केन्द्रीय गृह मंत्री बताएं, हरियाणा में मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा हैं या मनोहर लाल। अमित शाह द्वारा बार-बार हुड्डा साहब का नाम लेना दर्शाता है कि हरियाणा में भूपेंद्र हुड्डा की लोकप्रियता सर चढ़कर बोल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नौ साल के बाद भी शिक्षा और स्वास्थ्य की जो 4 परियोजनाएं गिनवाई, वो हमारी सरकार की हैं। राष्ट्रीय कैंसर संस्थान, आयुष विश्वविद्यालय के जो काम गिनवाए वो हमने न केवल मंजूर कराए बल्कि इनका शिलान्यास भी हो चुका था।

    इन संस्थानों के शिलान्यास के फोटो जारी करते हुए उन्होंने कहा कि बाढसा एम्स-2 परिसर में नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट कांग्रेस सरकार की देन था और इसका शिलान्यास जनवरी 2014 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने किया था। बाढसा एम्स-2 परिसर में कुल 11 संस्थान मंजूर कराए थे। इसी प्रकार ट्रिपल आईटी, सोनीपत का शिलान्यास दिसंबर 2013 में तत्त्कालीन मानव संसाधन मंत्री डॉ. पल्लम राजू व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा द्वारा किया गया।

    यह भी पढ़ें:– Bhagwant Mann: आरडीएफ का सहारा लेकर भाजपा अपने विरोधियों को कर रही परेशान: मान

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here