हमसे जुड़े

Follow us

22.6 C
Chandigarh
Wednesday, April 1, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पीएसपीसीएल का...

    पीएसपीसीएल का लाइनमैन 40,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

    Patiala News
    Patiala News: 20 हजार रिश्वत लेते सहायक सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों पकड़ा

    फाजिल्का (सच कहूँ/रजनीश रवि)। पंजाब विजीलेंस ब्यूरो ने फाजिल्का जिले के खूई खेड़ा में तैनात पी.एस.पी.सी.एल. के लाइनमैन महेन्दर कुमार को 40,000 रुपए की रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लाइनमैन को प्रदीप कुमार की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। वह बाजीदपुर कट्यांवाली गाँव में बालाजी मिल्क सेंटर चलाता है। विजीलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने वीरवार को बताया कि शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार ने विजीलेंस ब्यूरो फिरोजपुर रेंज के फाजिल्का यूनिट से सम्पर्क करके शिकायत दर्ज करवाई थी। Fazilka News

    कि लाइनमैन महेन्दर कुमार ने बालाजी मिल्क सेंटर के अप्रैल, 2023 महीने में 73,790 रुपए के बिजली के बिल का निपटारा करने के बदले रिश्वत के तौर पर 40,000 रुपए की माँग की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसे इससे पहले फरवरी महीने में 52,360 रुपए बिजली का बिल आया था और उक्त लाइनमैन ने इस बिजली के बिल को ठीक करवाने के बदले उससे 21,000 रुपए लिए थे, लेकिन जब उसका अप्रैल महीने का बिजली का बिल 73,790 रुपए आया, तो उसे पता चला कि इसमें फरवरी महीने का बिल भी जोड़ा हुआ था। इसलिए उसने दोबारा लाईनमैन के साथ संपर्क किया तो लाईनमैन ने उससे (शिकायतकर्ता) और 40,000 रुपए की माँग की। Fazilka News

    प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलेंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और इस लाईनमैन को दो सरकारी गवाहों की हाजिरी में शिकायतकर्ता से 40,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया। इस सम्बन्ध में लाइनमैन के खिलाफ थाना विजीलेंस फिरोजपुर रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की जांच की जा रही है। Fazilka News

    यह भी पढ़ें:– सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक जख्मी घायल नशे में थे धुत्त

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here