हमसे जुड़े

Follow us

18.1 C
Chandigarh
Wednesday, March 25, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पालिका सभासद ...

    पालिका सभासद ने मारपीट करने व धमकी देने का लगाया आरोप

    Kairana News
    पालिका सभासद ने मारपीट करने व धमकी देने का लगाया आरोप

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। नगरपालिका परिषद के वार्ड-05 से निर्वाचित सभासद राशिद बागवान (Rashid Bagwan) ने तीन अज्ञात समेत चार लोगों पर मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित सभासद ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है। Kairana News

    कस्बे के मोहल्ला दरबारखुर्द निवासी राशिद बागवान पुत्र सादा ने कोतवाली पुलिस (Kotwali Police) को तहरीर देते हुए बताया कि वह नगरपालिका के वार्ड-05 से निर्वाचित सभासद है। शनिवार दोपहर करीब दो बजे वह पानीपत-शामली रोड पर एक ठेकेदार से मिलने के लिए आया था। इसी दौरान कस्बे के मोहल्ला दरबार कलां निवासी एक व्यक्ति तीन अज्ञात युवकों के साथ वहां पहुंचा तथा गाली-गलौच करने लगा। कहना लगा कि तुमने 21 जून 2023 को पालिका में चेयरमैन की बोर्ड बैठक में हिस्सा नही लिया। तुमने गुट बनाकर बोर्ड पास नही होने दिया।

    आज तुझे हम जान से मारेंगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने उसके साथ में मारपीट शुरू कर दी। शोर-शराबा सुनकर मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई, जिस पर आरोपी मौका मिलते ही गोलियों से भूनकर मौत के घाट उतारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित सभासद ने पुलिस से आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जाने की मांग की है। वही, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नही है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– Jasprit Bumrah Comeback: टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here