हमसे जुड़े

Follow us

11.1 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home देश चंद्रशेखर आजा...

    चंद्रशेखर आजाद को देवबंद में मारी गई गोली, अस्पताल में भर्ती

    Chandrashekhar Azad Attacked
    Chandrashekhar Azad Attacked चंद्रशेखर आजाद को देवबंद में मारी गई गोली, अस्पताल में भर्ती Deoband

    देवबंद। Chandrashekhar Azad Attacked: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है। बताया जा रहा है कि देवबंद (Deoband) पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर अज्ञातों ने फायरिंग कर दी। इस जानलेवा हमले में चंद्रशेखर घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए देवबंद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर अपनी फॉर्चूनर कार से देवबंद दौरे पर पहुंचे थे। Chandrashekhar Azad Attacked

    तभी अचानकर उनकी गाड़ी पर अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। गोली उन्हें छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गई। उनकी कार पर भी गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची है और जांच में जुट गई है। Chandrashekhar Azad Attacked

    जानकारी के अनुसार आरोपी हरियाणा नंबर की कार में आए थे और चंद्रशेखर आजाद पर फायरिंग कर दी। चंद्रशेखर आजाद को गोली के छर्रे लगे हैं। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। फायरिंग में उनकी कार के शीशे भी टूटे गए। फिलहाल पुलिस ने नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। Chandrashekhar Azad Attacked

    फतेहपुर में बलात्कार और हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवती के साथ हुए बलात्कार और हत्या के मामले में पुलिस कार्यवाही से नाखुश हिन्दू संगठनों और ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन किया और सीबीआई जांच की मांग की। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने बताया कि राधा नगर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती अर्से से गुजरात में रहती थी। तीन साल से उसका प्रेम प्रपंच शहर के सिकंदर उर्फ सोनू नामक युवक से चल रहा था। सिकंदर ने छद्म नाम सोनू बन कर 19 वर्षीय युवती को प्रेम जाल में फंसाया। युवती पांच दिन पहले गुजरात से यहां बिदंकी थाना क्षेत्र के एक शादी समारोह में आयी थी।

    सोनू ने उसे पास के एक खंडहर में बुलाया उसके साथ रेप किया और उसके सिर को ईट से कूंच दिया। बरातियों की खोजबीन के बाद घायलावस्था में युवती मिली। उसे कानपुर रिफर किया गया जहां उसकी कल मृत्यु हो गयी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन सिकंदर उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिकंदर का घर पुलिस ने मंगलवार को बुल्डोजर से ध्वस्त करा दिया। आज युवती का शव उसके गांव पहुंचा तो गांव में तनाव व्याप्त हो गया।

    हिन्दू संगठनों विश्व हिन्दू परिषद और बंजरग दल के कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ प्रदर्शन कर सीबीआई जांच की माग की। बंजरग दल के प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय ने कहा कि युवती की हत्या और रेप में और लोग शामिल है जिन्हें गिरफ्तार किया जाय। गांव में तनाव को देखते हुए एसपी ने गांव में पुलिस का पहरा बैठा दिया है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here