हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home शिक्षा / रोजगार चौधरी देवीलाल...

    चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा में अब 14 जुलाई तक ले सकते है दाखिला

    Kharkhoda News

    खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा (Chaudhary Devi Lal University) ने विद्यार्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2023-24 के स्नातक तथा स्नातकोत्तर प्रोग्राम्स में दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में चल रहे विभिन्न प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 14 जुलाई 2023 तक बढ़ा दिया है। Kharkhoda News

    विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विश्वविद्यालय के विभिन्न टीचिंग डिपार्टमेंट्स में चल रहे स्नातकोत्तर प्रोग्राम्स में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 19 जुलाई 2023 किया गया है। सभी पाठ्यक्रमों की फीस ऑनलाइन मोड से जमा होगी। उन्होंने बताया कि इस बार स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला भी प्रवेश परीक्षा के माध्यम से होगा और जिन आवेदकों का परीक्षा परिणाम घोषित नहीं हुआ है वो भी आवेदन कर सकते है। शैक्षणिक सत्र 2023-24 में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला लेने के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा की तिथियों को भी आगे बढ़ाया है। पहले जो प्रवेश परीक्षांए 10 जुलाई से प्रारंभ होनी थी वे परीक्षाएं अब 22 जुलाई से 25 जुलाई तक विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित होगी। ये परीक्षाएं मॉर्निंग तथा इवनिंग सेशन में आयोजित होगी।

    उन्होंने बताया कि एमबीए, एमकॉम, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी एनर्जी एंड एनवायरमेंट साइंस, एमएससी फूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी, एमएससी जूलॉजी तथा एमएससी बॉटनी की प्रवेश परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी इसी दिन मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एण्ड इन्फोमेंशन साइंस तथा एलएलएम की प्रवेश परीक्षा भी होगी। उन्होंने बताया कि 23 जुलाई को एमपीएड, बैचलर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फोर्मेशन सांइस, एमए एजुकेशन, एम ए हिन्दी, एमए पंजाबी सहित एमएससी गणित, एमएससी रसायन विज्ञान तथा एमएससी भौतिकी विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी। Kharkhoda News

    यह भी पढ़ें:– Passport Rules: क्या आपको पता है, ये 3 लोग दुनिया में बिना पासपोर्ट के कहीं भी आ-जा सकते हैं?

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here