हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More
    Home चंडीगढ़ बचाव कार्यों ...

    बचाव कार्यों के लिए NDRF की 15 टीमें और SDRF की दो इकाइयां तैनात

    Punjab Police
    पंजाब पुलिस ने NDRF और SDRF की टीमों के साथ मिलकर बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव अभियान तेज कर दिया है

    पंजाब पुलिस ने बाढ़ प्रभावित जिलों में चलाया बचाव अभियान | Punjab Police

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। लगातार तीसरे दिन की बारिश को देखते हुए, पंजाब पुलिस (Punjab Police) ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों के साथ मिलकर राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव और जल निकासी अभियान तेज कर दिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने सोमवार को बताया कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में एसएएस नगर, रुपनगर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर ग्रामीण और पटियाला शामिल हैं।

    राज्य में विस्तृत बाढ़ रोकथाम तंत्र सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के बाद, डीजीपी गौरव यादव और विशेष पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला व्यक्तिगत रुप से राज्य में बाढ़ की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, जबकि सीपी/एसएसपी को फील्ड में रहकर नियमित अंतराल पर अपने-अपने जिलों में स्थिति की व्यक्तिगत रुप से निगरानी के लिए कहा गया है। यादव ने कहा कि राज्य के सबसे अधिक प्रभावित जिलों में जल भराव और निकासी के साथ-साथ बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 15 टीमें और एसडीआरएफ की दो इकाइयां तैनात की गई हैं। NDRF

    इसके अलावा, रुपनगर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब, फिरोजपुर, जालंधर, एसबीएस नगर, एसएएस नगर और पठानकोट सहित जिलों में नागरिक प्रशासन की मदद के लिए सेना की 12 टुकड़ियों को भी बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना के साथ हमारी टीमें बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए 24 घंटे काम कर रही हैं। विशेष डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए राज्य नियंत्रण कक्ष चौबीसों घंटे सक्रिय रुप से काम कर रहा है और संबंधित जिलों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिलों से प्रति घंटे रिपोर्ट ली जा रही है। Punjab Police

    यह भी पढ़ें:–Heavy Rains: हरियाणा के 14 जिलों में भी बने बाढ़ जैसे हालात, अंबाला में बुलाई आर्मी व एनडीआरएफ टीम

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here