हमसे जुड़े

Follow us

28.9 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी पिकअप की टक्क...

    पिकअप की टक्कर से मामा की मौत, भांजी घायल

    Kairana News
    कैराना में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। कैराना में नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी नाबालिग भांजी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने हादसे में घायल नाबालिग को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। Kairana News

    सोमवार को हादसा कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मन्नामाजरा के निकट हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के पास हुआ। जहां अनियंत्रित तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इसमें मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खादरवाला निवासी शानू(25) की मौके पर की मौत हो गई, जबकि उसकी भांजी अर्शी(16) गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की सहायता से दोनों को नगर की सीएचसी पर ले जाया गया। Kairana News

    जहां पर चिकित्सकों ने शानू को मृत घोषित कर दिया और अर्शी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि शानू मुजफ्फरनगर से अपनी भांजी को लेकर कैराना आ रहा था। वह कस्बे के मोहल्ला बेगमपुरा निवासी जावेद की पुत्री बताई गई है। सूचना के बाद कोतवाली प्रभारी विपिन मौर्य भी सीएचसी पहुंचे तथा घटना की जानकारी हासिल की। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विपिन मौर्य ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– यमुना नदी में छोड़ा 2.94 लाख क्यूसेक पानी, हाईअलर्ट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here